- मॉर्निग वॉक के दौरान बदमाशों ने बोला हमला

- एक्टिवा से दोस्त के घर पर लेकर पहुंची छात्रा

आगरा। मारुति एस्टेट क्षेत्र में छात्रा दोस्त के साथ मॉर्निग वॉक पर निकले छात्र पर युवकों ने हमला बोल दिया। छात्रा को बुरी नीयत से खींच कर ले जाने लगे। छात्र के विरोध पर करने पर फायरिंग कर दी। एक गोली छात्र के कंधे में लगी। घायल होने के बाद भी छात्र बदमाशों से लोहा लेता रहा। इस पर बदमाश भाग निकले। घायल अवस्था में उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

अक्सर जाता है मॉर्निग वॉक पर

घटिया आजम खां निवासी 18 वर्षीय शोभित मुद्गल 12वीं का छात्र है। पिता एसडी मुदगल का नौ महीने पहले देहांत हो चुका है। वह अक्सर सुबह अपने दोस्तों के साथ मारुति एस्टेट मॉर्निग वॉक पर जाता है। मां कुसुम मुद्गल ने बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे वह मॉर्निग वॉक पर गया। उस दौरान दो बाइकों पर चार युवक वहां पर आए। उसकी छात्रा दोस्त को युवकों ने गली में खींच लिया। शोभित ने विरोध किया, तो छात्रा के गले पर चाकू रख दिया। इसके बाद भी शोभित ने हिम्मत नहीं हारी।

बदमाशों ने दो गोली चलाई

बदमाशों ने दो फायर कर दिए। एक गोली मिस हो गई, जबकि एक गोली शोभित के लेफ्ट कंधे में लगी। इसके बाद भी वह बदमाशों से उलझता रहा। उसकी हिम्मत देख कर बदमाश मौके से भाग निकले। छात्रा उसे एक्टिवा पर बैठा कर केके नगर निवासी दोस्त के यहां पर ले गई। परिजनों को सूचना दी। उसे संजय प्लेस स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। मां कुसुम के मुताबिक शोभित युवकों को पहचान सकता है। मां ने बताया कि उसकी दोस्त उसके साथ में नहीं पढ़ती, उनकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी। तभी से वह साथ में मॉर्निग वॉक पर जाते हैं।