ALLAHABAD: अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस विभाग खुद को लगातार अपडेट कर रहा है। इसी कड़ी में डायल-100 को और ज्यादा चुस्त और चौकस बनाया जा रहा है। अभी तक डायल-100 में सिर्फ फोर व्हीलर्स ही थे, लेकिन अब इसमें टू व्हीलर्स भी शामिल हो गई। सोमवार को जिले में कुल 41 मोटरसाइकिल डायल-100 के बेड़े में शामिल किया गया। इसके साथ ही दर्जनों पुलिसकर्मियों को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई। यह सेवा 20 फरवरी से शुरू हो रही है।

संकरी गलियों में पहुंचेगी पुलिस

अक्सर डायल-100 पुलिस कर्मियों के कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है कि वह घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाते। सूचना मिलने पर जब भी पुलिस मौके पर पहुंचने के लिए निकलती है तो संकरी गलियां और ऊबड़-खाबड़ रास्ते उसके लिए परेशानी बन जाते हैं। पुलिस अधिकारियों को मानना है कि डायल-100 बाइक आने से पुलिसकर्मी बड़ी आसानी से मनचाही जगह पर पहुंच जाएंगे। इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

ऐसा होगा प्रारूप

-बाइक पर एक सिपाही और एक होमगार्ड की तैनाती होगी।

-इसकी हर पल की लोकेशन कंट्रोल रूम को मिलेगी।

-डायल-100 बाइक सेवा के लिए कुल 290 पुलिस कर्मियों को किया गया चिन्हित।

-कई सॉफ्टवेयर्स से लैस जेब्रा मोबाइल दिया जाएगा।

-फिलहाल लखनऊ से होगी इनकी मॉनीटरिंग।

-जिलों के कप्तान के डैशबोर्ड को भी यूपी 100 से जोड़ा जाएगा।

-इसके लिए पेट्रोलिंग मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर को डेवलप किया जा रहा है।

-यूपी 100 की गाडि़यों में जीपीएस की बजाए मोबाइल डिवाइस टर्मिनल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

-इससे संबंधित सॉफ्टवेयर पर ही गाडि़यों की लोकेशन मिलती है।

-सॉफ्टवेयर डेवलप हो जाने के बाद रेंज और जोन के अफसर भी यूपी 100 की गाडि़यों की मॉनीटरिंग कर सकेंगे।

 

खास है ट्रेनिंग

डायल-100 के लिए चिन्हित पुलिसकर्मियों को खास ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके तहत निम्न बातों का ख्याल रखा जा रहा है

-पुलिसकर्मियों को सॉफ्ट स्पोकेन रहने के लिए कहा जा रहा है।

-सोशल मीडिया फ्रेंडली होने की भी ट्रेनिंग दी जा रही है।

-जनता से अच्छा बिहैवियर करने की ताकीद।

सबसे ज्यादा शिकायतें

72 जनपदों को जोड़ा गया है डायल-100 से। इसमें आने वाली शिकायतों का ब्योरा इस प्रकार है

-3,35,457 कॉल आई आपसी झगड़ों की।

1,24,509 शिकायतें मिलीं घरेलू हिंसा की।

75, 261 शिकायतें मिलीं प्रॉपर्टी विवाद की।

71,165 मामले सड़क दुर्घटना के आए।

62,899 शिकायतें चोरी की मिलीं।

28,942 शिकायतें महिलाओं से जुड़े अपराधों की रहीं।

नंबर गेम

जिले में कुल डायल-100 चार पहिया वाहन: 71

तैनात कुल पुलिस कर्मियों की संख्या: 445

कुल बाइक की संख्या: 41

यूज होने वाली बाइक्स होंगी: 39

रिजर्व में रखी गई बाइक्स: 02

बाइक-100 के लिए कुल पुलिसकर्मी: 290

वर्जन

डायल-100 की बड़ी गाड़ी संकरी गलियों में नहीं पहुंच पाती है। ऐसी स्थिति में डायल-100 बाइक तेजी से घटनास्थल पर पहुंच सकेगी। जल्द ही यह सेवा जनपद में शुारू कर दी जाएगी। इसके लिए सिपाहियों को पुलिस लाइंस में स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही है।

-नीरज पाण्डेय

एएसपी, एमसीआर

वर्जन

पुलिस कर्मियों को डायल-100 के साथ ही कई अन्य सॉफ्टवेयर की जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें जनता से कैसे पेश आना है, इसके लिए सॉफ्ट स्पोकेन होने की ताकीद की जा रही है।

-सुमित सिंह, सॉफ्टवेयर एनालिस्ट

पुलिस लाइंस में कुल 290 पुलिस कर्मियों को स्पेशल ट्रेनिंग के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। ताकि उन्हें यह जानकारी कर सके कि फील्ड में आने के बाद उन्हें कैसे वर्क करना है। साथ कई और विशेष जानकारियां भी दी जा रही हैं।

-सिवेश तिवारी, जोनल को-ऑर्डिनेटर