जयंती पर बापू-शास्त्री को शहर ने किया नमन

ALLAHABAD: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शहर ने दोनों महापुरुषों को नमन किया। उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। इसके साथ ही शहर में विविध आयोजन हुए। संत निरंकारी मंडल ने रेलवे जंक्शन पर जोनल इंचार्ज अशोक सचदेव के नेतृत्व में वृहद सफाई अभियान चलाया। स्टेट यूनिवर्सिटी में वीसी प्रो। राजेंद्र प्रसाद ने बापू-शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किया। उप्र कांग्रेस कमेटी ने अल्पसंख्यक विभाग की वाइस चेयरमैन रजिया सुल्तान के नेतृत्व में बालसन चौराहे पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जीआईसी की ओर से सीडीओ आंद्रा वामसी व डीआईओएस राजकुमार ने मलिन बस्ती में बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी। ज्वालादेवी में ध्वजारोहण कर साफ-सफाई अभियान में चला। जस्टिस अरुण टंडन की अध्यक्षता में इलाहाबाद हाईकोर्ट मार्वेल हाल में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता के नेतृत्व में सिविल लाइंस श्रीहनुमत निकेतन के आसपास स्वच्छता अभियान चला। लायंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से आजाद पार्क से स्वच्छता रैली निकाली गयी। स्प्रिंग डेल नर्सरी स्कूल में जयंती मनायी गयी।

उत्तर मध्य रेलवे के स्वच्छता अभियान के दो वर्ष पूरा होने पर रविवार को एजीएम वाईपी सिंह द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। बैरहना स्थित महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल अंजना सिंह सेंगर की मौजूदगी में बापू की जयंती पर अहिंसा के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। मेयर अभिलाषा गुप्ता ने सुभाष चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। नगर आयुक्त भी मौजूद रहे। नेहरू ग्राम भारती विवि में कुलपति केबी पांडेय ने गांधी और शास्त्री जीवन पर प्रकाश डाला। क्रियायोग आश्रम एवं अनुसंधान संस्थान के संस्थापक योगी सत्यम जी के द्वारा जुलूस निकाला गया। कमिश्नर राजन शुक्ला ने बापू को याद किया। डीएम संजय कुमार ने कैंप कार्यालय में महात्मा गांधी पार्क का लोकार्पण भी किया।