- सिटी के कई अस्पताल अपने यहां जन्मे बच्चे का ब्योरा निगम को नहीं करा रहे उपलब्ध

- निगम द्वारा कई अस्पतालों को जारी किए गए नोटिस, होगी कार्रवाई

DEHRADUN: नगर निगम को अपने यहां जन्मे बच्चों की सूचना न देने वाले अस्पतालों पर निगम अब नकेल कसने जा रहा है। नगर निगम द्वारा ऐसे अस्पतालों की बाकायदा सूची तैयार की जा रही है। कई अस्पतालों द्वारा निगम को बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट के लिए जरूरी जानकारियां समय पर मुहैया नहीं कराई जा रहीं, जिसके कारण लोगों को बर्थ सर्टिफिकेट के लिए निगम के चक्कर काटने पड़ रहे थे।

शहर में करीब भ् दर्जन अस्पताल

निगम की स्वास्थ्य इकाई का कहना है कि हर अस्पताल को अपने यहां जन्मे हर बच्चे का ब्योरा ऑनलाइन निगम को उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके बाद ही बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट इश्यू किया जाता है। निगम के अनुसार शहर में भ् दर्जन से ज्यादा अस्पताल हैं। इनमें से करीब एक दर्जन अस्पतालों से ही निगम को समय पर सूचनाएं मिल रही हैं। बाकी अस्पतालों से समय पर सूचनाएं नहीं मिल रही हैं और बर्थ सर्टिफिकेट जारी करने में दिक्कतें हो रही हैं।

अस्पतालों को भेजे नोटिस

नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से ऐसे अस्पतालों को नोटिस इश्यू किए गए हैं जो निगम को सूचनाएं नहीं भेज रहे। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। कैलाश गुंज्याल का कहना है कि इस मामले को लेकर सीएमओ को भी पत्र लिखा गया है। किसी भी अस्पताल द्वारा अब समय पर अपने यहां जन्मे बच्चे की सूचना उपलब्ध नहीं कराई जाएगी तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

-------

अस्पतालों को लगातार रिमांइडर दिए गए लेकिन कई अस्पताल अभी भी निगम को अपने यहां जन्मे बच्चे की सूचना समय पर नहीं दे रहे। मामले में कई अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं, सीएमओ को भी इस संबंध में पत्र लिखा गया है।

डॉ। कैलाश गुंज्याल, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम।

ऐसे अस्पतालों के बारे में नगर निगम की स्वास्थ्य इकाई से सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं जो नियमों का पालन नहीं कर रहे। ऐसे अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डॉ। टीसी पंत, सीएमओ, देहरादून।