जावेद का असली नाम

कुछ ही लोग जानते होंगे कि बॉलीवुड को बेहतरीन फ़िल्में देने वाले जावेद अख्तर का असली नाम जादू है। ये नाम उनके पिता की एक कविता 'लम्हा-लम्हा किसी जादू का फसाना होगा' को ध्यान में देते हुए रखा गया था। बताया जाता है कि जावेद नाम जादू से मिलता-जुलता है, इसलिए उनका नाम बाद में जावेद अख्तर कर दिया गया।

जन्मदिन स्पेशल: पैसों की कमी के चलते कभी मुंबई की सड़कों पर इस गीतकार ने बिताई थी रातें

पहली पत्नी का जन्मदिन भी आज

जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी थीं, दोनों की पहली मुलाक़ात फिल्म 'सीता और गीता' के सेट पर हुई थी। खास बात ये है कि हनी और जावेद का जन्मदिन एक ही दिन पड़ता है।

जन्मदिन स्पेशल: पैसों की कमी के चलते कभी मुंबई की सड़कों पर इस गीतकार ने बिताई थी रातें

मुंबई आये तो खाने तक के पैसे नहीं थे

4 अक्टूबर 1964 को जावेद अख्तर मुंबई आए थे। बताया जाता है उस वक्त उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे। उन्हें कई रातें सड़कों पर खुले आसमान के नीचे सोकर बीतनी पड़ी थी। फिर बाद में कमाल अमरोही के स्टूडियो में उन्हें ठिकाना मिला।

जन्मदिन स्पेशल: पैसों की कमी के चलते कभी मुंबई की सड़कों पर इस गीतकार ने बिताई थी रातें

यहां हुई सलीम खान से मुलाक़ात

बता दें कि जावेद अख्तर की सलीम खान के साथ पहली मुलाकात फिल्म 'सरहदी लुटेरा' की शूटिंग के दौरान हुई थीं। इस फिल्म में सलीम खान मुख्य भूमिका में थे और जावेद क्लैपर बॉय। बाद में एकसाथ मिलकर बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद इन दोनों की जोड़ी फेमस हो गई।

जन्मदिन स्पेशल: पैसों की कमी के चलते कभी मुंबई की सड़कों पर इस गीतकार ने बिताई थी रातें

जावेद को इतने अवार्ड मिले

साल 1982 में सलीम-जावेद की जोड़ी आखिरकार टूट गई। इन दोनों ने मिलकर कुल 24 फिल्में एक साथ लिखीं थीं, जिनमें से 20 हिट रहीं। जावेद अख्तर को कुल 14 बार फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला। इनमें सात बार उन्हें बेस्ट स्क्रिप्ट और सात बार बेस्ट लिरिक्स के लिए मिला था। इसके अलावा बता दें कि जावेद अख्तर को 5 बार नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

जन्मदिन स्पेशल: पैसों की कमी के चलते कभी मुंबई की सड़कों पर इस गीतकार ने बिताई थी रातें

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk