पारदर्शी है जीव की त्वचा

इस जीव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वॉयरल होने के बाद जीव की उत्पति का स्थान खोजा जा रहा है। सेन्ट्रल नॉर्वे मे रहने वाले कार्ल लिंगर फॉसबेकेन्स के घर के बाहर इस जीव की तस्वीर मिली है। दूर दराज के गांव मे लिया गया यह फोटो किसी पारदर्शी जीव का है। जिसकी त्वचा पारदर्शी है। कार्ल ने कहा उनकी पत्नी ने घर के बाहर इस जीव को देखा और वो बहुत डर गईं। कार्ल ने बताया की जीव के पैर बहुत लंबे थे। उसका किसी एलियन फिल्म मे दिखने वाले जीव की तरह पारदर्शी था और वो चमक रहा था। उसने मुझ से कहा कि बाहर जा कर उसे वहां से हटाओ क्योकि वो डरावना है। उसने कहा कि मैने उसकी कुछ फोटो भी ली हैं। फोटो को ऑनलाइन पोस्ट करने के बाद मेरे पर ढेरों पूछताछ भरे फोन आ रहे हैं।

ये कहना है विशेषज्ञों का

नॉर्वे के ट्याडल मे रहने वाले 51 वर्षीय कार्ल ने बताया कि मेरी पत्नी ने उसे खोजा था। सोशल मीडिया पर बहुत सारे यूजर सोच रहे हैं कि यह जीव कैरबू, हिरण या फिर अमरीकी हिरण हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह एक चमगादड़ है। अगर विशेषज्ञों की माने तो सच इसे कुछ ज्यादा ही है। एडगर नेचर म्यूजियम के जियोलाजिस्ट रोआर सोलेहिम का कहना है कि यह मेढक की प्रजाति का जीव है। उन्होंने बताया कि जीव के पैर बहुत ज्यादा लंबे हैं। पृथ्वी पर कोई ऐसा जीव नही है जिसके पैर इतने लंबे हों। उसके लंबे पैर मुड़े हुए हैं जो आश्चर्य की बात है। जीव का शरीर और सिर बहुत ही मुलायम है। ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने खाने के बाद इस जीव को यहां फेका है। जीव बर्ड स्टमक ऐसिड से जला हुआ है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk