छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : टिनप्लेट कव्वाली मैदान को पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष अप्पा राव, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पवीर चटर्जी अपने समर्थकों के साथ कव्वाली मैदान पहुंचे और काम को बंद करा दिया। इसकी सूचना मिलने पर टिनप्लेट कंपनी के सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह, गोलमुरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। भाजपा नेताओं का कहना था कि किसी भी सूरत में इस मैदान को पार्क के रूप में विकसित नहीं होने दिया जाएगा। भाजपाइयों के रुख को देखते हुए एसडीओ ने 15 जनवरी को त्रिपक्षीय वार्ता बुलाया है।

बस्तीवासियों को होगी दिक्कत

भाजपा नेताओं का कहना था कि आसपास में कव्वाली मैदान बचा है जहां बच्चे खेलते है साथ ही शादी-ब्याह का समारोह होता है। अगर इस मैदान को पार्क के रूप में विकसित कर दिया जाएगा तो शादी-ब्याह के सीजन में लोगों को दिक्कत होगी। इस क्षेत्र में तीन मैरेज हॉल है लेकिन शादी के सीजन में एडवांस बुक हो जाता है। ऐसे में कव्वाली मैदान में पार्क के रूप में विकसित नहीं किया जाए।

2008 में कंपनी ने मैदान घेरने का किया था प्रयास

कंपनी की ओर से वर्ष 2008 में भी इस मैदान को घेरने का प्रयास किया। उस समय भी भाजपा नेताओं ने विरोध किया था। शुक्रवार को भाजपा के विरोध में अप्पा राव, पवोर चटर्जी, डीडी त्रिपाठी, बंटी अग्रवाल, अजय सिंह, बबलू, अमरेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, भरत बेहरा मुख्य रूप से शामिल थे।