पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने चुने ये नाम

उनमें अशोक बाजपेई, विजय पाल सिंह तोमर, सकलदीप राजभर, कांता कर्दम, अनिल जैन, जीवीएल नरसिम्हाराव व हरनाथ सिंह यादव शामिल हैं। ध्यान रहे कि अशोक बाजपेई ने कुछ माह पूर्व ही सपा का दामन छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। उन्होंने एमएलसी पद से इस्तीफा भी दिया था। वहीं पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम को पार्टी ने हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव में मेरठ से मेयर पद का प्रत्याशी भी बनाया था हालांकि वे चुनाव जीतने में असफल रहीं थीं।

यूपी में यादव वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश

वहीं विजय पाल सिंह पार्टी के किसान युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जबकि वर्ष 2006 में पार्टी से बाहर किए जा चुके सकलदीप राजभर पर पार्टी ने फिर भरोसा जताया है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन को राज्यसभा के उम्मीदवारों में सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था। वहीं जीवीएल नरसिम्हाराव पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। पार्टी ने इस बार पूर्व एमएलसी हरनाथ सिंह यादव को प्रत्याशी बनाकर नया दांव खेला है। इसे यूपी में यादव वोट बैंक में सेंध लगाने की कवायद माना जा रहा है।

35000 किसान नंगे पैर पहुंचे मुंबई, जानें क्या होगा आज इस आंदोलन का सीन और इसके पीछे की स्टोरी

National News inextlive from India News Desk