- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने पर होगा सम्मान

- रविवार को विधायक और प्रदेश अध्यक्ष का हुआ सम्मान

DEHRADUN: बीजेपी अपने हर उस कार्यकर्ता का सम्मान करेगी जिसके वार्ड में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि हमने वादा किया था कि जिन वाडरें द्वारा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया जाएगा। उन वाडरें के कार्यकत्र्ताओं का विशेष सम्मान किया जाएगा।

म् अप्रैल से क्ब् अप्रैल तक सम्मान समारोह

रविवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित गोविन्द नगर में आयोजित सम्मान एवं अभिनन्दन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने शिरकत की। कार्यकर्ताओं ने विधायक जोशी की ऐतिहासिक जीत पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि म् अप्रैल से क्ब् अप्रैल तक बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिन कार्यकर्ताओं की बदौलत राज्य को 70 में से भ्7 सीटें भाजपा ने जीत कर रिकॉर्ड बनाया है उनका विशेष सम्मान किया जाना स्वाभाविक भी है। क्योंकि हमारा मानना है कि संगठन और कार्यकर्ताओं के बूते पर ही सरकारें बनती हैं। हालांकि पार्टी को मिला यह प्रचण्ड बहुमत अपने साथ आम जनता की उम्मीदों तथा आकांक्षाओं की जिम्मेदारी भी लाता है। हमारी कोशिश रहेगी की एक पारदर्शी सरकार देते हुए जनता की विकास आकांक्षाओं को ठीक तरह से संचालित कर पाएंगे। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि पिछली सरकार ने हमारे लिए ब्भ्000 करोड़ का कर्ज छोड़ा है। जोशी ने कहा कि एक बच्चा पैदा होता है तो वह अपने साथ ब्भ् हजार का कर्जदार हो जाता है। जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में भी सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। लोक निर्माण विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों की जांच बैठा दी गई है।