- सीबीगंज मंडल में प्रदेश महामंत्री संगठन ने लगाई चौपाल

- मेयर पद के दावेदारों का लिया साक्षात्कार, बताई योजनाएं

<- सीबीगंज मंडल में प्रदेश महामंत्री संगठन ने लगाई चौपाल

- मेयर पद के दावेदारों का लिया साक्षात्कार, बताई योजनाएं

BAREILLY:

BAREILLY:

क्भ् दिन के जनसंपर्क अभियान में पूरे प्रदेश के क्भ्भ्00 कार्यकर्ता सुबह घर से निकलकर जनंसपर्क का कार्य कर रहे हैं। अभियान के जरिए जिस घर में भाजपा का कार्यकर्ता नहीं है उस घर में कार्यकर्ता पार्टी का बनाना है। भाजपा के वादों से लोगों को जागरूक करते हुए हर वोटर को भाजपाई बनाया जाएगा। यह बातें प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पदाधिकारियों से सीबीगंज में लगी चौपाल में कही। कहा कि पार्टी से लोगों को जोड़ना है। किसान खुश हैं, गुंडाराज खत्म हो गया और प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर है।

मेयर के लिए साक्षात्कार

प्रांतीय संगठन मंत्री सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, संगठन मंत्री भवानी सिंह डेलापीर स्थित एक होटल पहुंचे। यहां नगर निगम के लिए मेयर पद के दावेदारों से मिले। उनके साक्षात्कार भी लिए गए। फिर महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने वाले पदाधिकारियों का चयन किया। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, संगठन मंत्री भवानी सिंह, तीन क्षेत्रीय पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूरन लाल लोधी, संजीव अग्रवाल के अलावा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया व चार जिला मंत्री व चार महानगर मंत्री मिलेंगे।

फतेहगंज पहुंची टीम

प्रांतीय संगठन मंत्री सुनील बंसल के फतेहगंज पश्चिमी पहुंचने पर जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस मौके पर वीरेंद्र वीरू, पवन शर्मा, अनिल राणा, चंचल गंगवार, दिगंबर पटेल, धर्म विजय गंगवार, संजीव शर्मा, प्रदीप पुष्कर, अंकित शुक्ला, वीरपाल गंगवार, अंकित माहेश्वरी अन्य लोग मौजूद रहे। उसके बाद फरीदपुर में कुंवर महाराज सिंह आदि ने स्वागत किया। उधर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने पंडेरा गांव में चौपाल की। बूथ समिति की बैठक में केंद्र की योजनाएं बताई।