बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का महासम्मलेन

RANCHI (17 Aug): बीजेपी प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का महासम्मेलन रविवार को कांके गांधी नगर रिक्रिएशन हॉल में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मो काजिम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन का उदघाटन रांची विधायक सीपी सिंह ने किया। मौलाना जुबैद ने कुरान की तिलावत करके सम्मेलन की शुरुआत की। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जन मुंडा ने कहा कि एक आम आदमी सबसे पहले अमन और चैन की जिंदगी चाहता है। कांग्रेस ने लोगों के दिलों में डर भरने का काम किया है। देश में हर किसी को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। आज हम यह संकल्प लेकर जाएं कि हम अपने बच्चों को अच्छी तालीम देंगे। इस मौके पर सीपी सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा किसी को अपने से अलग नहीं समझती है। हिन्दू-मुसलमान सब एक समान हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा भी भाजपा का अभिन्न अंग है। मोदी जी ने कहा है 'भारत में रहने वाला हर कोई सबसे पहले भारतीय है।

कांग्रेस ने नहीं की चिंता

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता कमाल खां ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी मुसलमानों के विकास की चिंता नहीं की। सिर्फ उनको अपना वोट बैंक समझती रही। आने वाले समय में सबसे ज्यादा मुसलमान भाजपा में होंगे। इस सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मो। काजिम ने कहा कि यह सम्मेलन अपने आप में अद्भुत है। इतनी बड़ी संख्या में यहां मुसलमान पहुंचकर यह साबित कर दिया है कि आज मुसलमान भाजपा के साथ हैं। इस सम्मेलन में मोर्चा के महामंत्री हयात और मो। असगर भी शामिल हुए। इस सम्मेलन में विशेष रूप से मो। बारीक, सोनी तब्बस्सुम रूबी मिंम, तमन्ना परवीन, मो। नाजीर खां, मो। कुदुस, मो। रिजवान, करीम खान, मो। राजा, मो। विक्की, मौ। एजाज मौजूद थे।