- बसपाइयों के अभद्र बोल पर भड़के भाजपाई, कलेक्ट्रेट पर किया जमकर विरोध प्रदर्शन

- बसपा महासचिव की गिरफ्तारी की मांग, राज्यपाल के नाम एडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन

आगरा। शनिवार को बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा उपाध्यक्ष की बेटी व पत्‍‌नी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ। रामशंकर कठेरिया ने कहा कि मायावती को भाजपा के अहसानों को भूलना नहीं चाहिए। इस दौरान भाजपाईयों ने प्रदेश के राज्यपाल के नाम एडीएम सिटी धर्मेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।

बसपा महासचिव को गिरफ्तार करने की मांग

भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन के दौरान बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी को गिरफ्तार करने की मांग की। इससे पहले सभी कार्यकर्ता वाल्मीकि वाटिका में जमा हुए। इसके बाद बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में, बेटी का सम्मान भाजपा का सम्मान नसीमुद्दीन को बर्खाश्त करो गिरफ्तार करो का नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।

भेदभाव नहीं किया जाता

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने कहा कि़ जिस प्रकार बेटी के बारे में अपशब्दों का प्रयोग किया गया है। उससे बेटियां आहत हैं। सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया ने कहा कि नसीमुद्दीन सिद्धिकी ने जो गाली गलौच की है। वह बेहद निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि हमारे यहाँ बेटी को देवी की तरह माना जाता है, चाहे वो किसी भी समाज की हो हमारे यहा भेदभाव नहीं किया जाता। हमारी पार्टी ने मायावती को बचाया था, शायद वह ये भूल गई। हम जल्द कार्यवाही की मांग करते है।

जांच कर केस किया जाए

विधायक योगेन्द्र उपाध्याय, जगन प्रसाद गर्ग ने कहा कि सड़कों पर बसपा द्वारा जो अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जिस तरह बेटी को अपमान किया गया। उसकी सम्पूर्ण रिकॉडिंग की जांच करके मुकदमा पंजीकृत किया जाए। दयाशंकर के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने कहा कि अगर जल्द ही कार्यवाही नहीं की गई तो भाजपा सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।

ये रहे मौजूद

विरोध प्रदर्शन करने वालों में विजय दत्त पालीवाल, अनिल चौधरी, महानगर महामंत्री अश्रि्वनी वशिष्ठ, हेमंत भोजवानी, अशोक पिप्पल, भानु महाजन, डॉ। जीएस धर्मेश, अंजुला माहौर, सुनील शर्मा एडवोकेट, महानगर उपाध्यक्ष नवल तिवारी, राजकुमार गुप्ता, जेडी शर्मा, दिलीप वर्मा, निहाल सिंह धाकड़, जीतेन्द्र भारद्वाज, संजीव चौबे, अपर्णा सिंह, संध्या जोशी, अशोक कोटिया, अर्चना अग्रवाल, प्रभु दयाल प्रजापति, मंजू वाष्र्णेय, मंडलाध्यक्ष अनिरुद्ध भदौरिया, हेमंत दीक्षित, संजय जैन, हरवीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, महेश निषाद, विनोद सारस्वत, मंगल सिंह, पिंकी सक्सेना, गौरव राजावत, दीप बघेल, सुनील कर्मचंदानी, शरद चौहान, हरिओम शर्मा, रामवीर सोबरिया, सर्वोत्तम सिंह, बॉबी वर्मा, मनोज शर्मा, सहदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।