-पांच ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बीडीसी आज डालेंगे वोट

-अधिकतर सीटों पर सपा कैंडीडेट्स के बीच है सीधा मुकाबला

-बड़ागांव, पिंडरा, चोलापुर में चुन लिये गये हैं निर्विरोध प्रमुख

VARANASI

जिले के ब्लॉक प्रमुख चुनाव में शनिवार को नाम वापसी के बाद अब पांच सीटों पर क्0 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। आठ सीटों में से तीन सीटों पर पहले ही सपा प्रत्याशी निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके हैं। इन पांच सीटों पर सपा उम्मीदवार का मुकाबला बसपा, अपना दल व निर्दल प्रत्याशी से है। क्षेत्र प्रमुख बड़ागांव, पिंडरा और चोलापुर सीट पर सपा प्रत्याशी निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके हैं। वहीं हरहुआ, काशी विद्यापीठ, सेवापुरी, आराजीलाइन और चिरईगांव के लिए मैदान में दो-दो प्रत्याशी रह गए हैं।

सुबह क्क् बजे से पड़ेगा वोट

चुनाव की तैयारी हर ब्लॉक में पूरी कर ली गई है। वोटिंग से लेकर काउंटिंग तक की प्रक्रिया कैमरे की नजर में होगी। सभी ब्लॉकों में कैमरामैन की टीम लगाई गई है। ब्लॉक के मेन गेट पर बैरीकेडिंग के साथ ही बूथ पर टाइट सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है। सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर बीडीसी अपने मताधिकार का प्रयोग सुबह क्क् बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक कर सकेंगे। मतदान के तुरंत बाद काउंटिंग शुरू होगी। जल्द ही रिजल्ट भी डिक्लेयर कर दिया जाएगा।

सास तो कहीं पति ने छोड़ा रण

सेवापुरी ब्लॉक में पूर्व एमएलसी उदयनाथ सिंह उर्फ चुलबुल सिंह की पत्नी गुलाबी देवी ने अपना पर्चा वापस ले लिया। अब मैदान में कनक लता सिंह बनाम चुलबुल सिंह की बहू इंदू सिंह के बीच मुकाबला है। आराजीलाइन में गीता देवी ने पर्चा उठा लिया। यहां सपा विधायक महेंद्र पटेल की पत्नी शकुंतला देवी और नगीना पटेल के बीच कड़ा मुकाबला है। चिरईगांव से बसपा समर्थित सुधीर कुमार ने पर्चा अपनी पत्नी वंदना सिंह के पक्ष में वापस ले लिया है। वंदना का मुकाबला राम अवध यादव से होगा। काशी विद्यापीठ व हरहुआ ब्लॉक में कोई पर्चा वापस नहीं हुआ। हरहुआ में अर्चना और डॉ। अशोक पटेल के बीच मुकाबला है। विद्यापीठ में अवध नारायण व प्रवेश कुमार आमने सामने हैं।