ब्लड ग्रुप A

ए ब्लड ग्रुप वाले काफी तेज बुद्धि के होते हैं। ये विश्वसनीय तो होते हैं लेकिन किसी पर जल्दी भरोसा नहीं करते हैं। आप कुछ भी करने से पहले काफी प्लान करते हैं और उसी के अनुसार चलते हैं इसलिए सफल होते हैं। ये अंदर से मजबूत होते हैं और आकर्षक छवि के मालिक होते हैं। लेकिन काफी खरा बोलने के कारण लोगों की आलोचना के शिकार भी हो जाते हैं।

ब्लड ग्रुप B

इस ग्रुप के लोग इमोशनल होते हैं। ये दिल के कोमल और साफ होते हैं। ये मेहनती होते हैं और अपने परिश्रम से हर चीज पा लेते हैं। आम तौर पर बी ब्लड ग्रुप वाले खूबसूरत और स्मार्ट होते हैं। यह बहुत जल्दी गुस्सा जाते हैं, हालांकि यह क्षणिक होता है। जल्द ही लोगों के बहकावे में आ जाते हैं। ये थोड़े खर्चीले भी होते हैं।

ब्‍लड ग्रुप a हो या b,खून के साथ-साथ बदल जाता है आपका स्‍वभाव भी

ब्लड ग्रुप AB

एबी ग्रुप वाले जेंटलमैन कहे जाते हैं। यह केयरिंग होते हैं आम तौर पर रिजर्व होते हैं। यह काफी बुद्धिमान भी होते हैं। आपके दोस्त बहुत होते हैं लेकिन आप जल्द किसी पर भरोसा नहीं करते।

ब्लड ग्रुप O

आप हंसमुख और खुले दिल के हैं। इनका मन आईने की तरह साफ होता है। ये मिलनसार और बातें करने वाले इंसान होते हैं। यह हद से ज्यादा दयालु होते हैं इस कारण आपको लोग धोखा दे देते हैं। आप बात साफ करते हैं इसलिए आलोचना के शिकार बनते हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk