-नगर निगम अब अपनी सीमा पर लगवाएगा बोर्ड

-ताकि बाहर के एरिया में सड़क, सीवर, पानी, सफाई की समस्या होने पर निगम को न होना पड़े परेशान

VARANASI

अब शहर में एंट्री करने पर नगर निगम लोगों का स्वागत करेगा। नगर निगम अपनी सीमा पर बोर्ड लगवाएगा। इससे वह अपनी सीमा को निर्धारित करेगा। दरअसल निगम की सीमा के बाहर के एरिया में भी सड़क, सीवर, पानी व सफाई को लेकर होने वाली परेशानियां भी अक्सर निगम के मत्थे पड़ जाती हैं। इससे निजात पाने के लिए ये रास्ता निकाला गया है।

बाहर में ब्लॉक की जिम्मेदारी

अक्सर ऐसा होता है कि नगर निगम की सीमा के बाहर रहने वाली जनता भी अपने यहां कूड़ा उठान और साफ-सफाई समेत अन्य परेशानियों से निजात दिलाने के लिए नगर निगम से ही उम्मीद लगाए रहती है। जबकि उसके जिम्मे ये नहीं है। इसलिए नगर आयुक्त एसपी शाही ने कर निर्धारण अधिकारी महातम यादव को निर्देश दिया है कि वह नगर निगम की सीमा पर बोर्ड लगवायें ताकि लोगों को निगम की सीमा की जानकारी मिल सके। नगर आयुक्त का कहना है कि निगम की सीमा के बाहर का कूड़ा उठान और साफ-सफाई की जिम्मेदारी ब्लॉक और पंचायत की होती है। लेकिन अक्सर नगर निगम को ही परेशान होना पड़ता है।