जब पॉलिटिक्‍स में उतरे बॉलीवुड के ये सितारे

गुल पनाग (आम आदमी पार्टी)

1999 में मिस इंडिया रही गुल पनाग जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल भी रही हैं। राजनीति के मैदान में उतरने के लिए इनका साथ दिया आम आदमी पार्टी ने। 2014 लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इनको चंडीगढ़ से प्रत्याशी घोषित किया। यहां इनकी सीधी टक्कर किरण खेर और पंकज बंसल से थी।

जब पॉलिटिक्‍स में उतरे बॉलीवुड के ये सितारे

किरण खेर (भारतीय जनता पार्टी)

2014 में गुल पनाग बॉलीवुड एक्ट्रेस और टैलेंट शो की जज किरण खेर के अगेंस्ट इलेक्शन में खड़ी हुईं। वैसे देखा जाए तो राजनीति के मैदान में किरण खेर, गुल पनाग से ज्यादा पुरानी हैं। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की पत्नी किरण इस समय चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।

जब पॉलिटिक्‍स में उतरे बॉलीवुड के ये सितारे

बप्पी लहरी (भारतीय जनता पार्टी)

इस समय 61 साल के हो चुके म्यूजीशियन बप्पी लहरी 1980 और 1990 में अपने डिस्को ट्रैक्स को लेकर काफी जाने जाते हैं। राजनीति में कदम रखने के लिए 2014 में इन्होंने BJP को ज्वाइन किया। गोल्ड मैन के नाम से पहचान बनाने वाले बप्पी दा फिलहाल अपनी जगह पर कायम हैं।

जब पॉलिटिक्‍स में उतरे बॉलीवुड के ये सितारे

राज बब्बर (कांग्रेस)

बॉलीवुड में अपनी फिल्मों से धमाल मचा चुके राज बब्बर इस समय राजनीति के मैदान में सक्रीय हैं। एक्टर से पॉलीटीशियन बने राज बब्बर फिलहाल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष बन गए हैं।

जब पॉलिटिक्‍स में उतरे बॉलीवुड के ये सितारे

परेश रावल (भारतीय जनता पार्टी)

बॉलीवुड फिल्मों में सीरियस और कॉमेडी दोनों तरह के रोल करने वाले परेश रावल राजनीति की जिम्मेदारी भी उतनी ही निभा रहे हैं। 2014 में पद्मश्री से सम्मानित हो चुके परेश रावल ने जब राजनीति के मैदान में आने को सोचा तो भाजपा ने उनका हाथ थामा। अब फिलहाल वह पार्टी के साथ अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं।

जब पॉलिटिक्‍स में उतरे बॉलीवुड के ये सितारे

हेमा मालिनी (भारतीय जनता पार्टी)

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी। इंडस्ट्री में इनकी फिल्मों ने खूब धमाल मचाया। फिल्मों में अपना जलवा बिखेरने के बाद इन्होंने रुख किया राजनीति का। फिलहाल वह भाजपा के खेमें में मथुरा की सांसद बनकर पूरी तरह से सक्रीय हैं।

जब पॉलिटिक्‍स में उतरे बॉलीवुड के ये सितारे

विनोद खन्ना (भारतीय जनता पार्टी)

बॉलीवुड का एक और एक्टर पहुंचा पॉलीटिक्स में। ये हैं एक्टर विनोद खन्ना। इंडस्ट्री में अपनी पारी पूरी करने के बाद इनको रास आया राजनीति का मैदान। थोड़ा सोचा, थोड़ा समझा और पहुंच गए भाजपा के खेमे में। 1997 में इन्होंने बतौर पॉलीटीशियन अपना राजनीतिक कॅरियर शुरू किया।

Bollywood Newsinextlive fromBollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk