जानवरों से मिलने अपने पापा के साथ उदयपुर पहुंची अनुष्का
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को जानवरों से कितना ज्यादा लगाव है, यह बात सबको तब देखने को मिली, जब वो उदयपुर राजस्थान के छोटे से टाउन ‘बड़ी’ पहुंचीं। अनुष्का अपने पापा अजय कुमार शर्मा के साथ यहां के एक एनिमल एड चेरिटेबल ट्रस्ट में पुहंची थीं। जानवरों के रेस्क्यू और शेल्टर के लिए काम करने वाली इस संस्था में आकर अनुष्का और उनके पापा काफी खुश दिखाई दिए।
जानवरों के साथ खूब बिताया समय
बेसहारा, बीमार और घायल जानवरों के लिए काम करने वाले इस ट्रस्ट में पहुंची अनुष्का ने यहां जानवरों के साथ ढेर सारा टाइम बिताया और जानवरों को खूब दुलार भी किया। जानवरों के साथ अनुष्का ने जो भी समय बिताया उसकी कुछ झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर कीं।
बॉलीवुड हसीनाओं ने इन टॉप क्रिकेटर्स को ऐसे किया क्लीन बोल्ड
इस एनिमल शेल्टर होम में जानवरों को कैसे रखा जाता है, उनका इलाज कैसे होता है। अनुष्का ने सब कुछ ध्यान से देखा और समझा। अनुष्का ने अपने फैंस और बाकी लोगों से बेसहारा जानवरों के लिए सहयोग करने की अपील भी की।
बॉलीवुड एक्टर्स जो थे कॉलेज में फिसड्डी लेकिन फिल्मों में बने टॉपर
जानवरों से मिलने और उनके लिए कुछ खास करने के इरादे से अनुष्का यहां सरप्राइज विजिट पर पहुंची थीं। वैसे फिल्लौरी मूवी में अपने अनोखे कैरेक्टर के लिए पॉपुलर हुई अनुष्का आजकल शाहरुख खान के साथ इम्तियाज अली की मूवी में काम करने की तैयारी कर रही हैं।
ये हैं बॉलीवुड के सबसे ‘बकवास’ मूवी सीक्वल, जिन्हें बर्दाश्त कर पाना सबके बस की बात नहीं!
Entertainment News inextlive from Entertainment News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk