1. अक्षय कुमार ने किया सलाम
अक्षय कुमार ने देश के गांवों की महिलाओं को सलाम करते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि देश की गांवो में रहने वाली वो महिलाएं जो अपने गांव के लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करती हैं वो हैं असली चैंपियन। अक्षय ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमे अक्षय ने स्वच्छ भारत को महिलाओं से जोड़ कर शो किया है।

2. अमिताभ बच्चन ने कहा नारी शक्ति
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर अपनी बेटी श्वेता बच्चन , नातिन नव्या और पोती आराध्या की बहुत सी तस्वीरें फैन्स से शेयर कीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अमिताभ ने एक और वीडियो ट्वीट किया जिसमें उन्होंने स्वच्छ भारत के लिए महिलाओं के जज्बे को सलाम किया है।  

3. काजोल ने दी फ्लाइंग किस
काजोल ने ट्वीट कर अपने फैन्स को न सिर्फ वुमन्स डे विश किया बल्कि एक वीडियो भी अपलोड किया जिसमें वो फ्लाइंग किस देते हुए मस्त अंदाज में नजर आईं।

4. सुनील सेट्टी ने पत्नी और बेटी को कहा हिम्मत
सुनील सेट्टी ने अपनी मां बेटी और पत्नी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि ये महिलाएं मेरी दुनिया हैं , इनके बिना मैं कुछ भी नहीं। दुनिया में महिलाओं के बिना क्या होगा। उनके प्यार और स्ट्रेंथ के लिए इस महिला दिवस सभी महिलाओं को बहुत शुभकामनाएं।

5. कैटरीना कैफ ने मां की तस्वीर पोस्ट
कैटरीना कैफ ने अपनी मां की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि मेरी मां दुनिया की सबसे अच्छी मां है। हम उन्हें जाने और उनकी तरह बनें। जिंदगी जीने का सही मतलब है दूसरों की सेवा करना।

महिला दिवस: इन 10 बॉलीवुड सितारों ने अनोखे अंदाज में दी इस खास दिन की बधाई
6. राम गोपाल वर्मा ने हर दिन वुमन्स डे बनाया
राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट करके लिखा हर दिन वुमन्स डे है क्योंकी हर मर्द ये नहीं डिजर्व करता की जिस दिन को वो अपना बनाना चाहे बना सकता है। इसलिए हम कभी मेन्स डे नहीं मनाते।

7. रितेश देशमुख ने ऐसे दिया सम्मान
रितेश देशमुख ने अपनी पोस्ट में लिखा की हम इस दुनिया में लाने वाली एक महिला ही होती है इसलिए हमें कोई हक नहीं की हम किसी भी महिला को डिसरेस्पेक्ट करें।

8. अनिल कपूर ने कहा महिला शक्ति का रूप
अनिल कपूर ने कहा वो पूरी दुनिया की ताकत है। उसके जन्म से ही वो हमारी कहानियों का हीरो बन जाती है। वो सिर्फ हमारी होने की वजह ही नहीं बल्कि हमारी जिंदगी को अच्छे ढंग से चलाने वाली एक शक्ति है। सिर्फ आज ही नहीं बल्कि हर दिन उन सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामएं। हैप्पी वुमन्स डे।
महिला दिवस: इन 10 बॉलीवुड सितारों ने अनोखे अंदाज में दी इस खास दिन की बधाई
9. चित्रांगदा सिंह
चित्रांगदा ने पोस्ट करके लिखा स्ट्रांग बनने लिए...कमजोर बनने के लिए...प्यार करने और गुस्ताखियों को भूल जाने के लिए... दयालु बनने और टफ बनने के लिए...सुपर वुमन बनने के लिए... हर साधारण से दिन पर भी। मां और सभी महिलाओं को हैप्पी वुमन्स डे।

10. हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी ने एक पोस्ट शेयर की है जिसमें महिलाओं के कई रूप दिखाए गए हैं और लिखा है वी ऑल आर वंडर वुमन। कैप्शन में हुमा ने लिखा है कोई शक।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk