ये हैं वो सितारे,जो वैलेंटाइन के दिन बंधे शादी के बंधन में
अरशद वारसी और मारिया गोरेट्टी   
अरशद और मारिया 1991 में एकदूसरे से मिले। आठ साल दोनों ने एकदूसरे को डेट किया। एकदूसरे को अच्छे से समझा और जाना। आठ साल बाद 14 फरवरी, 1999 में दोनों ने शादी कर ली। अब दोनों के दो प्यारे से बच्चे भी हैं।


ये हैं वो सितारे,जो वैलेंटाइन के दिन बंधे शादी के बंधन में
इमरान हाशमी और परवीन साहनी
इमरान हाशमी और परवीन साहनी की शादी 14 दिसंबर, 2006 में हुई। इनकी शादी तो दिसंबर के महीने में हुई, लेकिन इमरान ने परवीन को वैलेंटाइन डे के दिन ही प्रपोज किया था। इस वजह से ये दिन इनकी जिंदगी में हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बन गया।

पढ़ें इसे भी : पहली बार टीना मुनीम-अनिल अंबानी की नजरें मिली थीं लेकिन दिल नहीं

ये हैं वो सितारे,जो वैलेंटाइन के दिन बंधे शादी के बंधन में
राम कपूर और गौतमी
टीवी सीरियल से अब बॉलीवुड एक्टर बन चुके राम कपूर को टीवी एक्ट्रेस गौतमी से प्यार हुआ। दोनों ने एकदूसरे को डेट किया। उसके बाद 14 फरवरी 2003 में एकदूसरे की शादी हो गई।


ये हैं वो सितारे,जो वैलेंटाइन के दिन बंधे शादी के बंधन में
संजय दत्त और रिया पिल्लई
बी-टाउन स्टार संजय दत्त ने अपनी लॉन्गटाइम स्वीटहार्ट रिया पिल्लई को अपना जीवन साथी बनाने के बारे में सोचा। इनसे शादी करने के लिए इन्होंने 1998 का वैलेंटाइन डे का दिन चुना। दोनों ने प्यार के इस खास दिन पर एकदूसरे से शादी कर ली। हालांकि अब दोनों एकदूसरे के साथ नहीं हैं।

पढ़ें इसे भी : इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने की एक से अधिक बार शादी


ये हैं वो सितारे,जो वैलेंटाइन के दिन बंधे शादी के बंधन में
राज कौशल और मंदिरा बेदी
एक्ट्रेस और एंकर मंदिरा बेदी और बॉलीवुड प्रोड्यूसर-डायरेक्टर राज कौशल ने 14 फरवरी 1999 में एकदूसरे से शादी की।

पढ़ें इसे भी : रेस्तरां में विनोद मेहरा को देख शौरी ने हीरो बना दिया वरना मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव ही बने रहते


ये हैं वो सितारे,जो वैलेंटाइन के दिन बंधे शादी के बंधन में
रुसलान मुमताज और निराली मेहता
बॉलीवुड एक्टर रुसलान मुमताज और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड निराली मेहता ने 14 फरवरी 2014 को कोर्ट मैरिज की। हालांकि उसके बाद दोनों ने 2 मार्च 2014 को पारंपरिक गुजराती रस्म-ओ-रिवाज के साथ एकदूसरे से शादी की।


ये हैं वो सितारे,जो वैलेंटाइन के दिन बंधे शादी के बंधन में
रितिक रोशन और सुजैन खान
रितिक रोशन और सुजैन खान की शादी 14 फरवरी के दिन नहीं हुई, लेकिन वो 14 फरवरी का ही दिन था, जब रितिक ने सुजैन के सामने एक सवाल किया। मुंबई के जुहू बीच पर अपने घुटनों पर बैठकर रितिक ने सुजैन से बेहद रोमैंटिक अंदाज में पूछा कि क्या वो उनसे शादी करेंगी। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि अब दोनों एकदूसरे से अलग भी हो चुके हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk