प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में तहलका मचा रही प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ नीरव मोदी की क्लाइंट रही हैं बल्कि वे उनके ज्वैलरी की ब्रांडिंग भी कर चुकी हैं। मुंबई में नीरव मोदी की कंपनी की ब्रांडिंग करते उनके तमाम पोस्टर देखे जा सकते हैं। इस घोटाले के दौरान यह अफवाह भी फैली कि उन्होंने पेमेंट को लेकर मोदी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। लेकिन ऐसी कोई बात नहीं थी।
अनुष्का शर्मा
नीरव मोदी की क्लाइंट लिस्ट में अनुष्का शर्मा का नाम भी शुमार है। क्रिकेटर विराट की पत्नी अनुष्का ने एक अवार्ड फंक्शन में मोदी की डिजाइन की हुई इयरिंग और ब्रॉकेड रिंग पहनी थी।
मीरा राजपूत
बॉलीवुड के एक्टर शाहिद कपूर की बीवी मीरा राजपूत अब मीरा कपूर का नाम भी नीरव मोदी की क्लाइट लिस्ट में शामिल है। इन्होंने अपने मुंबई के रिसेप्शन के दौरान नीरव मोदी की डिजाइन की हुई ज्वैलरी पहनी थी।
केट विंसलेट
हॉलीवुड की हीरोइन अरे वही टाइटेनिक वाली केट विंसलेट, वे भी नीरव मोदी के गहनों की दीवानी रह चुकी हैं। यानी वे भी मोदी की क्लाइंट लिस्ट में रही हैं। वे एक इवेंट के दौरान मोदी के डिजाइन की हुई ज्वैलरी पहन चुकी हैं।
Business News inextlive from Business News Desk