नहीं रहे भारत के पूर्व राघ्ट्रपति मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम। कल शाम शिलांग में उन्होंने एक फानी दुनिया को अलविदा कह दिया पर ना बीमार हुए ना आश्रित बस बातें करते करते चल दिए। उन्हीं जैसे लोगों के लिए कहा गया है "बड़े शौक से सुन रहा था ये जहां तुम्ही सो गए दास्तां कहते कहते"। कल कलाम साहब ने अपना आखिरी ट्वीट किया था और सपनों को आवाज दी थी।


आज जब वो खुद सपना बन गए तो पूरा बॉलीवुड उन्हें अपनी श्रद्धांजली देते हुए बस एक ही बात कह रहा है कितना बड़ा आदमी चला गया जिसके पास 84 साल की उम्र में बच्चों जैसा भोला दिल था।


अमिताभ बच्चन सदी के महानायक ने उन्हें कुछ इन लव्जों में याद किया।


सलमान खान बजरंगी भाईजान ने उनकी शान में एक नहीं 6 ट्वीट किए।


शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह ने भी उन्हें अपना आखिरी सलाम भेजा।


ए आर रहमान विश्व भर में अपने संगीत का जादू जगा चुके संगीतकार रहमान के दिल में आज कलाम साहब की याद में कुछ उदास धुनें गूंज रही हैं।


प्रियंका चोपड़ा ग्लैमर और फैशन से भरी प्रियंका भी पूर्व राष्ट्रपति में एक बेहद शानदार इंसान नजर आया है।

 

 

अनुष्का शर्मा फिल्म अभिनेत्री अनुष्का ने भी कलाम साहब को सलाम भेजा।

 

 

 

 

 

 

 

 

Hindi News from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk