1- अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम शाकाहारी सेलेब्रिटी की लिस्ट में सबसे पहले आता है। एनिमल राइट्स के लिए लड़ने वाली संस्था पेटा की ओर से बिग-बी को 3 बार देश के सबसे हॉट वेजिटेरियन सिलेब्रिटी के खिताब से नवाजा जा चुका है।
2- हेमा मालिनी
अकसर वेज को अपनाने के लिए प्रमोशन करती नजर आने वाली एक्ट्रेस हेमा मालिनी की खूबसूरती का राज भी शाकाहारी खाना ही है। हेमा मालिनी शुरुआत से ही जानवरों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाती रही है।
3- सोनू सूद
बॉलीवुड के फिट एक्टर कहे जाने वाले सोनू सूद अपनी फिटनेस का श्रेय वेजीटेरियन फूड को देते हैं। शाकाहारी होने की बात पर गर्व करने वाले इस एक्टर को हाल ही में स्टारडस्ट अवॉर्ड से नवाजा गया है।
4- शाहिद कपूर
टॉप वेजिटेरियन में शाहिद कपूर शुद्ध शाकाहारी की लिस्ट में सबसे पहले आते हैं। शाहिद जब एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ रिलेशन में थे तब उन्होंने करीना को भी शाकाहारी बनने के लिए इंस्पायर किया था। करीना ने इस बात को कबूला भी था।
5- विद्या बालन
एक्ट्रेस विद्या बालन को देखकर यह बिलकुल नहीं लगता कि वह वेजिटेरियन हैं। लेकिन यह सच है विद्या सिर्फ शाकाहारी खाना ही खाना पसंद करती हैं। जिसके चलते वह भी पेटा की हॉट वेजिटेरियन हस्तियों की लिस्ट में शामिल हैं।
6- नेहा धूपिया
पेटा की कई ऐड का चेहरा बनी ग्लैमरस एक्ट्रेस नेहा धुपिया भी शाकाहारी खाना खाने की शौकीन हैं। नेहा धूपिया 2009 में पेटा द्वारा देश की सबसे सेक्सिएस्ट वेजिटेरियन रह चुकी हैं।
7- मल्लिका शेरावत
देश की सेक्सीएस्ट वेजिटेरियन हस्तियों में बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का नाम शुमार है। मल्लिका की सेक्सी बॉडी का राज वेजिटेरियन फूड ही है।
8- धनुष
अपने शाकाहारी होने पर गर्व करने वाले एक्टर धनुष का कहना है कि शाकाहारी होना मुझे हर वक्त सेहतमंद होने का अहसास करवाता है, मैं खुद को हमेशा हल्का महसूस करता हूं।
9- रेखा
पेटा ने इस साल देश के सबसे फेमस वेजिटेरियन हस्तियों में सदाबहार एक्ट्रेस रेखा का चयन किया। रेखा लंबे समय से शाकाहारी हैं और इसका असर उनके चहरे पर देखा जा सकता है।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk