- शहर के मंदिरों में सजावट को दिया गया अंतिम रूप

- मार्के ट में खरीदारी के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

LUCKNOW : लखनवाइट्स महाशिव रात्रि के पर्व को हर्षोल्लास से मनाने के लिए थर्सडे को देर रात तैयारियों में व्यस्त नजर आए। वहीं शहर के मंदिरों में भी सजावट को अंतिम रूप दिया गया। देर शाम शहर के शिवालय रंगबिरंगी लाइट्स से रोशन दिखे। वहीं मंदिरों के मुख्य गेट व शिवलिंग को फू लों से सजाया गया। उधर, पूजा की दुकानों पर भी भक्तों की भीड़ देखने को मिली।

विशेष पूजा अर्चना के लिए तैयार मंदिर

महाशिवरात्रि के पर्व के लिए शहर के मंदिरों को फूलों व फैंसी लाइट्स से सजाया गया। इसके साथ ही शहर के प्रमुख मंदिर मनकामेश्वर, सिद्धेश्वर और कोनेश्वर को विशेष रूप से सजाया गया। यहां पर सुबह विशेष पूजा अर्चना के साथ पर्व की शुरुआत होगी। डालीगंज के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर को कई दिन पहले से सजाने का कार्य किया जा रहा है। यहां कई दिनों से मंदिर के परिसर का रंग रोगन किया जा रहा है। वहीं शिवरात्रि से एक दिन पहले यहां भक्तों की भीड़ देखने को मिली। इसके अलावा शहर के विभिन्न मंदिरों में पूरा दिन साफ-सफाई चलती रही। मंदिर की महंत देव्यागिरी के निर्देश पर भक्तगणों की सुविधा का खास ख्याल रखा गया है। इसके अलावा ठाकुरगंज के कोनेश्वर मंदिर और इंदिरानगर के हंसराज मंदिर क ो भी विशेष रूप से सजाया गया। वहीं मंदिर के चारों ओर भक्तों की सुरक्षा के लिए गार्ड लगाए गए हैं।

सजी बेल पत्र व फूलों की दुकानें

मंदिरों के आस पास फूलों और बेल पत्र की दुकानें सज चुकी हैं। फूल विक्रेता भक्तों को पूजा सामाग्री के लिए दूर न जाना पड़े, इसकी पूरी व्यवस्था की गयी। मनकामेश्वर मंदिर के पास फूलों की सेवा दे रहे आशीष ने बताया कि मंदिर में लोग सुबह से आ रहे हैं, लेकिन बीते वर्ष की अपेक्षा भक्तों की संख्या कम है।