दोपहर में एक घर के बाहर दो बम होने की सूचना पुलिस को मिली। तुरंत सीनियर ऑफिसर्स मौके पर जा पहुंचे। कुछ देर में बॉम्ब स्क्वॉयड भी पहुंच गया। हर तरह से जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि बॉम्बी नहीं है,  दहशत फैलाने के लिए मजाक किया गया है।

थम गई सांसे

बिरहाना रोड में रहने वाले आलोक मलहोत्रा ने बताया कि दोपहर में उन्होंने घर के बाहर दो बम देखे। करीब ढाई बजे इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। सीओ कोतवाली डीके पांडे के साथ फीलखाना थाने की फोर्स भी पहुंच गई.  बॉम्ब  जैसी चीज देखकर बॉम्ब स्क्वॉयड को बुलवाया गया। पौने चार बजे स्क्वॉयड भी पहुंच गया। आस-पास लोगों की भ्भीड१ लग गई। सभी की धडक़नें तेज हो गईं।

एक अंदर दूसरा बाहर

एक बॉम्ब खाकी टेप से रैप किया हुआ था, जबकि दूसरे पॉलिथीन में कुछ मिक्सचर के अलावा कीलें, गिट्टियां, मलबे के टुकड़े, पान मसाले का डिब्बा जैसी चीजें भरी हुई थीं। स्क्वॉयड ने चेकअप के बाद दोनों चीजों को नाली में बहा दिया। डीआईजी राजेश कुमार राय ने इस बारे में कहा कि बॉम्ब नहीं था। कुछ शरारती तत्वों ने लोगों को डराने के लिए शरारत की थी।