- आरयू के परीक्षा भवन में शुरू हुआ बुक फेयर

- विदेशी राइटर की बुक्स भी अवेलेबल

BAREILLY: दो वर्ष के अंतराल के बाद आरयू में मंडे से शुरू हुआ बुक फेयर स्टूडेंट्स के लिए सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन गया है। ख्फ् अप्रैल तक चलने वाले इस बुक फेयर में डिफरेंट सिलेबस से रिलेटेड सभी बुक्स व रिफ्रेंसेज मौजूद हैं, जो आमतौर पर स्टूडेंट्स को बरेली में अवेलेबल नहीं होते। इसलिए यह बुक फेयर कुछ ही समय में स्टूडेंट्स का खास बन गया। आरयू के परीक्षा भवन में लगे इस बुक फेयर का इनॉग्रेशन वीसी प्रो। मुशाहिद हुसैन ने किया। ना केवल आरयू बल्कि दूसरे कॉलेजेज के स्टूडेंट्स भी बुक्स को जानने और खरीदने में काफी इंट्रेस्ट ले रहे हैं।

सिलेबस व लिट्रेचर की बुक्स ज्यादा

बुक फेयर में नीलकमल, अनामिका, पैंग्विन, उप्पल, डिस्कवर और प्रकाश समेत एक दर्जन से भी ज्यादा पब्लिशर्स की हजारों बुक्स अवेलेबल हैं। करीब 8भ् परसेंट से ज्यादा सिलेबस से रिलेटेड बुक्स मौजूद हैं, जिनमें इंजीनियरिंग, प्लांट साइंस, एनिमल साइंस, इंग्लिश लिट्रेचर, टीचिंग, समेत कई सब्जेक्ट्स की लेटेस्ट बुक्स अवेलेबल हैं। बाकी क्भ् परसेंट में साहित्य, लॉ और डिफरेंट लैंग्वेज की बुक्स शामिल हैं। यही नहीं विदेशी राइटर के भी बुक्स हैं।

स्टूडेंट्स की पहुंच से दूर

अधिकांश सिलेबस की बुक्स कॉस्टली हैं, जिससे वे स्टूडेंट्स की पहुंच से दूर हो रहे हैं। स्टूडेंट्स को बुक्स तो पसंद आ रहे हैं, लेकिन वे उसे अफर्ड करने में अक्षम महसूस कर रहे हैं। कई स्टूडेंट्स ऐसे भी हैं, जो कंट्रीब्यूट कर बुक खरीद रहे हैं। ताकि वह बारी-बारी से इसे पढ़ सकें।

लाइब्रेरी के लिए करेंगे रिकमेंड

कॉस्टली बुक्स होने की वजह से स्टूडेंट्स मन मसोस कर रह रहे हैं। इंग्लिश लिट्रेचर की एक बुक की कॉस्ट फ्,000 रुपए है। वह विदेशी राइटर की है। ऐसी कई बुक्स हैं, जिनकी कॉस्ट काफी ज्यादा है। स्टूडेंट्स उनके राइटर और पब्लिशर को नोट कर रहे हैं, जिससे वे आरयू की लाइब्रेरी के लिए रिकमेंड कर सकें। स्टूडेंट्स ने बताया कि वे अपने हेड को लिस्ट सौंपकर लाइब्रेरी में उपलब्ध कराने की अपील करेंगे।

फ्0 परसेंट ग्रोथ

पब्लिशर्स की मानें तो बुक्स के कद्रदानों की कमी नहीं हुई है। पब्लिशिंग हाउसेज के बिजनेस में फ्0 परसेंट का ग्रोथ देखा गया है। डिफरेंट कॉलेजेज और यूनिवर्सिटीज खोले जाने की वजह से बुक्स की बिक्री तो बढ़ी ही है साथ ही ई शॉपिंग से भी काफी अच्छा रिस्पोंस मिला है। लोग डायरेक्ट ई शॉपिंग के माध्यम से बुक परचेज कर लेते हैं। वहीं ई लाइब्रेरीज डेवलप होने की वजह से उनको काफी कम कॉस्ट में बुक्स अवेलेबल हो जाती हैं। यह सभी माध्यम पब्लिशिंग हाउसेज के लिए बुम साबित हुई हैं।

मैंने साहित्य से रिलेटेड एक बुक खरीदी है। मेरी फ्रेंड्स भी उसे शेयर करेंगी। वह बुक खरीदी जो पढ़ाई में काम आ सके। कोर्स से रिलेटेड कई बुक्स यहां पर अवेलेबल हैं।

-अनीता गंगवार, बीएड स्टूडेंट

कोर्स से रिलेटेड डिफरेंट वैराइटी की अच्छी बुक्स यहां पर अवेलेबल हैं। यह बुक्स बरेली में नहीं मिलती। कॉस्टली होने की वजह से हम स्टूडेंट्स अपने हेड से रिकमेंड कराएंगे कि वे लाइब्रेरी में इन्हें उपलब्ध कराएं।

- सुरभी गंगवार, एमएससी एनिमल साइंस

रिसर्च स्टूडेंट्स के लिए यहां पर बुहत कुछ है। कई टॉपिक्स पर लेटेस्ट इंफॉर्मेशन वाली बुक्स हैं। हमने इनकी लिस्टिंग की है। ऐसी बुक्स तो लाइब्रेरी में होनी चाहिए, जिससे सभी स्टूडेंट्स को फायदा मिल सके।

- नेहा बिष्ट, एमएससी एनिमल साइंस

मैं अपने सब्जेक्ट से रिलेटेड जैसे साइकोलॉजी, इंग्लिश लिट्रेचर की बुक्स देख रहा हूं। काफी अच्छी बुक्स हैं, लेकिन कॉस्टली भी। साहित्य में भी इंट्रेस्ट है। बुक्स का कलेक्शन काफी अच्छा है।

- हर्षवर्धन सारस्वत, एमए एप्लाईड इंग्लिश