PATNA: पुलिस को कदम कदम पर चुनौती देने वाला कुख्यात अपराधी मंटू डोम को काफी मशक्कत के बाद कदमकुआं थाना की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। राजधानी में कई थानों की पुलिस को उसकी तलाश थी। पांच दर्जन से अधिक लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले मंटू को दबोचने के लिए पुलिस एक साल से जाल बिछाए थी। एसएसपी मनु महाराज का दावा है कि उसकी गिरफ्तारी से लूट की घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगेगा।

- एक नजर में कुख्यात

मंटू डोम का ठिकाना दो थाना क्षेत्रों में है। अगमकुआं और कदमकुआं। इसके अलावा वह अन्य कई थाना क्षेत्रों में भी धमक बनाए हुए है। उसका मुख्य पेशा लोगों को लूटने का था। इसके लिए वह कुछ भी कर सकता है। कई इलाकों में वह इसके लिए बम भी मार चुका है। वर्ष ख्0क्ब् में लूटने के लिए बम फेंका था और ख्0क्भ् में भी बम मारने की घटना को अंजाम दिया था। आलमगंज में ही आधा दर्जन लूट की घटनाएं दर्ज हैं।

- कई बार जा चुका है जेल

पुलिस की मानें तो मंटू कई बार जेल जा चुका है। बम मारने के आरोप में पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेजती थी। फिर चंद दिनों में ही छूटकर आते ही चुनौती देना शुरू कर देता है। कई बार ऐसा हो चुका है। एक साल पूर्व कदमकुआं क्षेत्र में बम फेंकने के बाद से ही फरार चल रहा था।

- पुलिस ने दिखाई तेजी

एसएसपी ने फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर थानेदारों का पेंच कसा था और हर हाल में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने का टास्क दिया था। मंटू की तलाश एक दो नहीं बल्कि कई थानों की पुलिस कर रही थी। सफलता कदमकुआं पुलिस को मिली। सूत्रों का कहना है कि गुरुवार को वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था तभी इसकी भनक पुलिस को लगी और वह पकड़ा गया।

मंटू डोम काफी कुख्यात अपराधी है। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। घटना की योजना बनाते सयम उसे कदमकुआं थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

- मनु महाराज, एसएसपी