युवक हिरासत, लोगों ने सरेआम की जमकर पिटाई

पड़ोसी हैं दोनों, एक ही ट्रेन से आए थे जमशेदपुर

छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : पं बंगाल के खड़गपुर से पढ़ाई करने जमशेदपुर के वर्कर्स कॉलेज आने वाली एक छात्रा के साथ उसके ही पड़ोसी युवक ने साकची गोलचक्कर पर छेड़खानी की। छात्रा ने ट्रैफिक पुलिस जवान से मदद मांगी। जवान ने लोगों की मदद से युवक को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद उसे साकची थाने को सौंप दिया गया।

परिजनों को दी जानकारी

घटना गुरुवार की सुबह दस बजे की है। युवक खड़गपुर के सुभाष कालोनी का रहने वाला है। छात्रा पड़ोस में रहती है। युवक और छात्रा को साकची थाने में रखा गया है। छात्रा का रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों के परिजनों को पुलिस ने जानकारी उपलब्ध करा दी है। युवक छेड़खानी से इंकार कर रहा है। उसने बताया कि छात्रा से बातचीत करने की कोशिश की थी। वह सिदगोड़ा के बारीडीह के एक कोचिंग में पढ़ाई करता है।

कर रहा था पीछा

छात्रा और वह एक ही साथ खड़गपुर से ट्रेन पकड़कर टाटानगर स्टेशन पहुंचे थे। छात्रा जिस टेंपो में बैठकर साकची जा रही थी। उसने भी उसी टेंपो में बैठने की कोशिश की थी। जिसका विरोध छात्रा ने किया। वह दूसरी टेंपो से साकची गोलचक्कर गया। वहां छात्रा मिल गई। उसने छात्रा से बातचीत का प्रयास किया। तो छात्रा ने कहा कि पहले भी बातचीत से मना किया है। इसके बाद सिपाही को बुला लिया। छात्रा ने बताया कि युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया था। ट्रेन से ही युवक उसका पीछा कर रहा था, टाटानगर स्टेशन के बाहर जब वह टेंपो पर बैठने के लिए स्टैंड के पास खड़ी थी वहां भी साथ ही साथ टेंपो में बैठने की कोशिश कर रहा था। छात्रा का आरोप है कि फब्तियां कस रहा था।