आगरा। थाना एत्माउद्दौला स्थित महताब बाग मारवाड़ी बस्ती निवासी 20 वर्षीय ककोया पुत्र जोहर सिंह रविवार शाम दोस्तों के साथ यमुना पर गया था। तभी से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की थी लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। सोमवार की सुबह उसका शव नगला देवजीत यमुना के किनारे बहता हुआ मिला। पुलिस ने शिनाख्त कर शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।