-डॉक्टर ने इलाज से किया इनकार, सड़क दुर्घटना में घायल बालक की अस्पताल गेट पर मौत

-उग्र भीड़ ने बस समेत चार गाडि़यों के शीशे तोड़े, पुलिस ने की लाठीचार्ज

GORAKHPUR: अपना स्कूल ड्रेस लाने घर से निकला नित्यम अस्पताल के गेट पर 25 मिनट तड़पता रहा, लेकिन टाइमियर हॉस्पिटल के बेरहम 'भगवान' का दिल नहीं पसीजा। नतीजा नित्यम की मौत हो गई। इसके बाद मोहद्दीपुर स्थित हॉस्पिटल मंगलवार रात आखाड़े में तब्दील हो गया। जहां सड़क दुर्घटना में घायल बालक का इलाज करने से मना करने पर मुहल्लेवासियों का आक्रोश फूट पड़ा और अस्पताल पर पथराव किया। वहीं, पुलिस ने भी लाठियां चटकाई। इससे देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही।

मोहद्दीपुर स्थिति पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की आमने सामने से टक्कर हो गई। इसमें 14 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल पास के टाइमियर हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने इलाज करने से इनकार कर दिया। घायल 25 मिनट तक स्ट्रेचर पर तड़पता रहा और दम तोड़ दिया। इसके बाद अक्रोशित भीड़ ने जमकर पथराव किया। पब्लिक रोड पर शव रखकर जाम करने का प्रयास कर रही थी, तभी पुलिस पहुंच गई। भीड़ पुलिस पर हाबी होने लगी और गाडि़यों पर पथराव शुरू कर दिया तो पुलिस ने भी जमकर लाठियां भाजीं। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके से एक महिला समेत चार को हिरासत में ले लिया है।

मोहद्दीपुर नहर रोड के कैलाश साहनी का 14 वर्षीय पुत्र नित्यम साहनी कक्षा 9 का स्टूडेंट था। वह मंगलवार शाम 7 बजे अपने बड़े पापा के बेटे गौरव के साथ बाइक से मोहद्दीपुर पेट्रोल पंप के पास ड्रेस लेने गया था। वहीं, दुर्घटना हो गई। इस बीच नित्यम सिर के बल सड़क पर गिर गया। उसके नाक और कान से ब्लड निकल रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पास के टाइमियर हॉस्पिटल पहुंचाया।

25 मिनट तक तड़पता रहा

नित्यम के एक्सीडेंट की जानकारी परिजन और आस पड़ोस के लोगों को जैसे लगी वह तत्काल हॉस्पिटल पहुंच गए। नित्यम स्ट्रेचर पर तड़प रहा था लेकिन डॉक्टर उसका इलाज नहीं करने पहुंचा। परिजनों ने गुजारिश भी की। मगर हेल्थ एंप्लाइज का भी दिल नहीं पसीजा। 25 मिनट में ही नित्यम की मौत हो गई।

नित्यम पांच भाईयों में चौथे नंबर का था

नित्यम पांच भाईयों में चौथे नबंर का था। अमन साहनी, सागर साहनी, सूरज साहनी, नित्यम और सबसे छोटा प्रियांशु हैं। नित्यम शहर के एमपी इंटर कॉलेज में क्लास 9 वीं का छात्र था।

चंदन ने मांगी थ्ाी रंगदारी

प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉ। शशि कांत दीक्षित से पांच जुलाई को चंदन सिंह ने रंगदारी मांगी थी। इस मामले में उन्होंने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई। हालांकि इस दौरान वह पुलिस की सुरक्षा में है।