अस्पताल में भर्ती

जी हां दक्षिण अफ्रीका के क्वाजुलू नटाल प्रांत में 12 साल का जेक टेलर अपने फ्रेंड के घर घूमने गया था। इस दौरान एक दिन वह रिसॉर्ट में सो रहा था तभी अचानक से उसे कुछ अपनी पीठ पर कुछ महसूस हुआ। इस पर उसने अपनी मां को बुलाकर दिखाया। उसकी मां लीला ने देखा कि जेक की पीठ पर एक स्पॉट पर पड़ा है। इसके बाद जेक उठकर भागा और उसे चक्कर सा महसूस होने लगा। उसके दोस्त के पैरेंट्स भी कमरे में आए। जेक की हालत बिगड़ती जा रही थी। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस मंगाई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

जहर का नहीं असर! कोबरा ने डसा तो बच्‍चे ने उसे रख लिया जार में

बहन को काटा

यहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर उसे इमरजेंसी में एडमिट कर उसका उपचार किया। डॉक्टरों ने बताया कि जेक को बेहद जहरीले सांप ने काटा है। जिससे जेक के शरीर में उसके कुछ तत्व पहुंच गए हैं और उसकी हालत ऐसी हो गई। करीब 5 दिन बाद जेक की हालत में कुछ सुधार हुआ। इसके बाद उसे डॉक्टरों ने घर भेज दिया। जेक को जिस कोबरा सांप ने काटा था वह सांप दूनिया के सबसे जहरीले सांपो में गिना जाता है। ऐसे में जेक अस्पताल से घर पहुंचा। हालांकि उसे अभी भी हल्का दर्द था। इस दौरान सांप ने अब जेक की 10 पहले पैदा हुई बहन को काट लिया। अंजान तीर्थयात्री संग इस डॉगी ने की 600 km की यात्रा, दोस्ती बनी मिसाल

जहर का नहीं असर! कोबरा ने डसा तो बच्‍चे ने उसे रख लिया जार में

लोग पहचान सकें

इस पर जेक को गुस्सा आ गया और उसने सांप को मार जार में रख लिया। जिससे कि अब लोग इस जहरीले सांप को अच्छे से पहचान सकें। अक्सर लोग अनजाने में सांपों को नहीं पहचान पाते हैं और वे सांप उन्हें निशाना बना लेते हैं। जेक और सांप का यह मामला सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड हो रहा है। जिसमें लोग सांप और जेक के समर्थन में अलग-अलग बयान दे रहे हैं। कुछ लोग जेक के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग सांप के फेवर में बोल रहे हैं कि कोबरे ने जानबूझकर नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा में नुकसान पहुंचाया। अक्सर सांप दबाव में आने पर ही काटते हैं।

भगवान राम को चांदी का मुकुट दान में देता है ये भिखारीपढ़ें इसे भी : ओ तेरी! यहां कब्रों के बीच रहते हैं लोग

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk