- ई-टिकट पर दर्ज होगा खाने का रेट

- रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणेन्द्र कुमार ने दी जानकारी

LUCKNOW: ट्रेन पैसेंजर्स को खाना अब पेंट्रीकार से नहीं बल्कि बेस स्टेशनोंसे बना ब्रांडेड खाना मिलेगा। इसके अलावा चाय और अन्य आइटम्स के रेट ई टिकट पर दर्ज किए जाएंगे। जिसके चलते यात्रियों से मनचाही रकम नहीं वसूली जा सकेगी। यह जानकारी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणेन्द्र कुमार ने दी। वह बुधवार को लखनऊ में थे। अरुणेन्द्र कुमार सुबह लखनऊ मेल से नई दिल्ली से लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे। उसके बाद यहां से वह मेट्रो के प्रबंध निदेशक के साक्षात्कार के लिए आये थे।

आरपीएफ में भर्ती होंगे क्700 जवान

उन्होंने बताया कि पैसेंजर्स फैसेलिटीज पर विशेष ध्यान देना रेलवे की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पेंट्रीकारों से खराब खाने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसको रेलवे ने बहुत ही गंभीरता से लिया। इसी के चलते नई योजना बनाई गई है। ट्रेन पैसेंजर्स को अब ब्रांडेड खाना दिया जाएगा जो कि बेस स्टेशनों पर तैयार होगा। उन्होंने बताया कि ट्रेनों में आने वाली लूटपाट, मारपीट और छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आरपीएफ में क्7000 भर्तियां की जा रही है। इसके अलावा ट्रेनों में एस्कॉर्ट अचानक लगेंगे जिससे अराजकतत्वों की धरपकड़ की जा सके।

ई टिकट पर दिया जोर

इसके अलावा भविष्य में ई टिकट पर ही ज्यादा जोर दिया होगा। साथ ही पीआरएस व्यवस्था अब छोटे स्टेशनों पर की जायेगी। गोमती नगर रेलवे स्टेशन के बारे में उन्होंने कहा कि उसे विकसित किया जायेगा। उसके लिए बजट की आवश्यकता है। अगले बजट में इसके लिए प्रावधान किया जायेगा। उन्होने बताया कि चारबाग रेलवे स्टेशन देश के विकसित करने वाले क्0 स्टेशन्स में नही है। रेलवे की हेल्पलाइन में लैंग्वेज प्राब्लम को भी जल्द ही सॉल्व किया जाएगा। समाधान जल्द कर लिया जायेगा। इसके अलावा नई ट्रेनों के प्राजेक्ट भी पाइप लाइन में हैं।

एस्कि्लेटर्स जल्द लगेंगे

उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशनो में एस्कि्लेटर्स लगने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि अभी तक एक बार में ख्000 आरक्षित टिकट बनते है, उसकी जगह न्यू मशीन्स लगाकर उनकी संख्या 7ख्00 तक की जायेगी।