हांग्जो शहर में होती है प्रतियोगिता

यह प्रतियोगिता पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत की राजधानी हांग्जो शहर में हर वर्ष होती है। बर्फ पिघलाने के बाद पानी में दुबारा बर्फ के टुकड़े डाल दिए जाते हैं। इस पानी का तापमान 40 डिग्री सेल्शियस होता है। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए दूर-दूर से सैकड़ों लोग आते हैं। वहां पर स्थित रहने वाले लोगों ने मिर्च खाने की चुनौती में जीत हांसिल की है। आए दिन चीन ऐसी प्रतियोगिता देखने को मिलती रहती है।

जीतने पर मिलता है अनोखा इनाम

इस प्रतियोगिता के दौरान महिला और पुरुष एक साथ बर्फ के ठन्डे पानी में बैठते है और लाल चटपटी मिर्चियां खाते है। मिर्ची खाते-खाते उनकी ऑखों से भले आंसू निकलने लगें पर वो मिर्ची खाना नहीं छोड़ते हैं। यह प्रतियोगिता अपने आप में बहुत अजीबो-गरीब है। प्रतियोगिता जीतने वाले को इनाम भी मिलता है। चीन में इस तरह की प्रतियोगिताएं बहुत प्रसिद्ध हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk