अधिकारी ने दी जानकारी
पेले की तबियत को लेकर अलबर्ट आइंसटीन अस्पताल की प्रेस अधिकारी ने बताया कि मिरटेस बोजिया ने आज सिर्फ पेले के भर्ती होने की खबर को सुनिश्चित किया है। इसके अलावा अभी और कुछ भी नहीं बताया गया है। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद से फुटबॉल जगत में मायूसी के बादल छाए हुए हैं। फुटबॉल खिलाड़ियों को इंतजार है उनकी तबियत में सुधार की खबर का।

बीती दिसंबर और मई में भी हुए थे भर्ती
74 वर्षीय पेले की तबियत को लेकर मिटरेस बोजिया ने आगे कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। उनको कब और क्यों अस्पताल में भर्ती कराया गया, इस बारे में भी उन्होंने कुछ नहीं बताया। बता दें कि मई के महीने में भी पेले की इसी अस्पताल में एक सर्जरी हुई थी। उससे भी पहले दिसंबर में उनको दो हफ्ते के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद से अब ये खबर सुनने को मिली है। फिलहाल सभी को बेसब्री के साथ इंतजार है उनकी तबियत से जुड़ी खबर का।

Hindi News from Sports News Desk

 

inextlive from News Desk