-दिल्ली की लड़की ने बरेली के युवक से धर्म परिवर्तन कर किया था निकाह

-एसपी सिटी के पास रात में पहुंची शिकायत लेकर, रात में पहुंच गई ससुराल

BAREILLY: लव मैरिज के बाद प्रेमी के घर बहू का दर्जा पाने के लिए दुल्हनियां दिल्ली से 250 किलोमीटर का सफर टैक्सी से अकेले तय कर बरेली पहुंच गई। बरेली पहुंचने पर उसका हौंसला डगमगाया तो फिर वह एसपी सिटी समीर सौरभ के ऑफिस में पहुंच गई। घबराई लड़की ने जब अपनी बात एसपी सिटी के सामने रखी तो उन्होंने देर न करते हुए उसके प्रेमी के परिजनों को फोन कर ऑफिस में तलब कर लिया। यही नहीं दुल्हनियां को अपनी सिक्योरिटी में एक होटल में रुकवा दिया और फिर जब ससुराल वाले पहुंचे तो सभी गिले शिकवे दूर कर उसे अपनी बहू बनाकर घर ले गए।

जुलाई में किया थ्ा निकाह

मूलरूप से गुजरात की रहने वाली लड़की दिल्ली में बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। वह गोविंदपुरी इलाके में रहती है। उसकी बरेली के शाहबाद दीवानखाना प्रेमनगर निवासी युवक से जान पहचान हो गई। युवक ने एमबीए किया है और वह प्राइवेट जॉब भी कर रहा है। दोनों की पहचान प्यार में भी बदल गई लेकिन धर्म अलग-अलग होने से कुछ प्रॉब्लम हुई। लड़की और लड़के ने अपने परिजनों से बात की और फिर दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद में जुलाई में निकाह कर लिया। लड़की, लड़के के परिजनों से भी फोन पर बातें करने लगी।

नहीं रिसीव कर रहा था फोन

लड़की ने बताया कि उसका प्रेमी अचानक नाराज होकर बरेली चला आया। यही नहीं उसने फोन पर बात करना भी बंद कर दिया। इससे वह काफी परेशान हो गई। उसने वेडनसडे को जस्ट डायल से टैक्सी बुक की और बरेली के निकल पड़ी। वह सीधे प्रेमी के घर जाना चाहती थी, लेकिन बरेली पहुंचने पर उसे लगा कि कहीं बात बिगड़ न जाए। उसे मारपीट का भी डर नहीं था लेकिन जान जाने का डर था। इस पर वह एसपी सिटी के पास पहुंच गई। उसने एसपी सिटी को अपना निकाहनामा भी दिखाया। जब एसपी सिटी ने उसके ससुराल वालों से फोन पर बात की तो उन्होंने 1 घंटे बाद आने के लिए कहा। इतने दूर से सफर पर आई लड़की को एसपी सिटी ने पुलिस की मौजूदगी में पास के होटल में भेजा और उसके खाने-पीने का इंतजाम किया।

लड़की वेडनसडे रात ऑफिस में पहुंची थी। उसने प्रेमी यानि पति से अनबन की बात कही और प्रेमी के घर जाने के लिए कहा। उसकी हेल्प की गई और उसे ससुराल वाले साथ ले गए।

समीर सौरभ, एसपी सिटी बरेली