कागजी मकड़जाल से मिलेगी मुक्ित
खबरों की मानें, तो पाकिस्तान से आईं इन दुल्हनें को अब भारत की नागरिकता मिलने में देरी नहीं होगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में यूपी सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। पाकिस्तान से ब्याह करके भारत आईं दल्हनों को यहां की नागरिकता दिलाने में प्रदेश सरकार मदद करेगी। गौरतलब है कि, अभी तक कागजी कार्रवाई में सालों गुजर जाते थे, जिसके चलते इन लड़कियों को भारत की नागरिकता नहीं मिल पाती थी।

सरकार चलाएगी अभियान
रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी सरकार ने चुनावी दांव खेलते हुए अब नागरिकता के लिए आवेदन करने वालों के लिए अभियान चलाकर कागजी काम पूरे कराए जाएंगे। खासतौर से पाकिस्तान से आईं तमाम महिलाओं को अब तक भारत की नागरिकता नहीं मिल पाई है। जबकि वह यहां सालों से बिना किसी आईडी प्रूफ के जीवन बसर कर रही हैं। इनकी गिनती न तो पाकिस्तानी में होती है, न ही हिंदुस्तानी में। ऐसे में प्रदेश सरकार इनको असली पहचान दिलाने के लिए आगे कदम बढ़ा रही है।

यूपी में 36 दुल्हनें भटक रहीं
उत्तर प्रदेश में काफी संख्या में ऐसी महिलाएं हैं। आंकड़ों पर नजर डालें, तो अब तक 36 दुल्हन समेत 45 लोग यहां की नागरिकता पाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। इसमें से करीब दर्जनभर महिलाएं तकरीबन 60 साल की हो चुकी हैं। जबकि नियम के मुताबिक 7 साल तक भारत में रहने के बाद नागरिकता पाने के लिए आवदेन किया जा सकता है। आपको बता दें कि, नागरिकता न मिलने के कारण बेसिक सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। राशन कार्ड से लेकर मोबाइल सिम तक यह अपने नाम से नहीं ले सकतीं।

Hindi News from India News Desk

 

National News inextlive from India News Desk