साथ नहीं मांगा

जी हां हाल ही में पाकिस्तानी मूल की 34 वर्षीय ब्रिटिश महिला मरियम खालिक भारत से वापस लौट गईं। यहां पर वह अपने पति 34 वर्षीय नौशाद हुसैन को ढूंढते हुए आई थीं। सबसे खास बात तो यह है कि 2 साल बाद उन्हें उनका पति केरल में मिल गया। जिसके बाद यहां पर मरियम ने नौशाद से उसका साथ नहीं मांगा बल्कि तलाक ले लिया। मरियम का कहना है कि नौशाद ने उन्हें धोखा दिया है। भारत आने के बाद नौशाद ने उनसे दूरियां बना ली। इतना ही नहीं उन्हें सोशल मीडिया पर भी ब्लाक कर दिया था, लेकिन उसने भी ठान लिया था कि वह उसे ढूंढ कर रहेगी। मरियम का कहना है कि उनकी और नौशाद की दोस्ती फेसबुक से हुई थी। उस समय नौशाद स्कॉटलैंड में पढ़ाई कर रहा था।

18 महीने बाद

मरियम और नौशाद की दोस्ती प्यार में बदल गई और 18 महीने के बाद दोनों ने 2013 में शादी कर ली। इनकी शादी वहां पर रजिस्टर्ड भी हुई थी। इसके बाद नौशाद उससे ये वादा करके इंडिया आया कि वह अपने पैरेंट्स को मना लेगा। इसके बाद वह उसे केरल लाकर दुबारा से शादी करेगा। वह नौशाद के धोखे वाले प्लान से अंजान थी। वह इंडिया आकर वापस नहीं गया। अपना फोन भी बंद कर लिया। वहीं मरियम को नौशाद का पूरा पता भी नहीं मालूम था। उसे बस इतना पता था कि वह केरल के चावक्कड के निकट स्थित अकालड का रहने वाला है। जिससे नौशाद का ढूंढना एक बडा़ टास्क था, लेकिन उसने फाइनली उसे दो साल बाद ढूंढ निकाला। अब वे दोनों अलग हो चुके हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk