- पंजाब के जालंधर में हुई ऑल इंडिया पुलिस क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता

- व्यक्तिगत प्रतियोगिता में उत्तराखंड के राजेश कुमार ने कब्जाई थर्ड पोजिशन

DEHRADUN: पंजाब के जालंधर में हुई ऑल इंडिया पुलिस क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस ने तीसरा स्थान कब्जाया है। क्ख् किमी की इस क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में 70 प्वाइंट के साथ उत्तराखंड टॉप थ्री में रहा। बीएसएफ पहले और सीआरपीएफ की टीम दूसरे स्थान पर रही।

पुलिस का शानदार प्रदर्शन

उत्तराखंड पुलिस की ओर से इस प्रतियोगिता में टीम ग्रुप में कॉन्स्टेबल राजेश, रविन्द्र रौतेला, लाल सिंह और सुनील ने प्रतिभाग किया था। जबकि व्यक्तिगत क्ख् किमी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल राजेश कुमार ने फ्9.9 मिनट का समय निकालकर तीसरा स्थान कब्जाया। उत्तराखंड पुलिस के शानदार प्रदर्शन पर उत्तराखंड पुलिस खेल कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष व डीजीपी एमए गणपति और खेल सचिव व एडीजी इंटेलिजेंस अशोक कुमार ने बधाई दी है। उत्तराखंड पुलिस खेल कंट्रोल बोर्ड के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि वर्तमान में बीएसएफ में ख्.भ्0 लाख, सीआरपीएफ में फ्.ख्भ् लाख कर्मचारी हैं, जबकि उत्तराखंड पुलिस में करीब ख्भ् हजार कर्मचारी है। इसके बावजूद उत्तराखंड के जवान खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर दूसरों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार और पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के सहयोग से खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। जिससे भविष्य में उत्तराखंड पुलिस बल की ओर से बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।