थाना सिकंदरा के सेक्टर-13 की घटना

घायल भाई को एसएन में कराया एडमिट

आगरा। थाना सिकंदरा सेक्टर-13 में बड़े भाई ने प्रॉपर्टी के विवाद में छोटे भाई पर हमला बोलते हुए गोली मार घायल कर दिया। घायल को हॉस्पिटल भेजा गया, जबकि हमलावर भाई मौके से भाग निकला। पीडि़त ने मामले में पुलिस से शिकायत करने की बात कही है।

दोनों की अलग-अलग ट्रांसपोर्ट

सेक्टर-13 निवासी अवधेश शर्मा पुत्र राम नाथ शर्मा की फतेहपुर सीकरी में ट्रांसपोर्ट कंपनी है। उसके बड़े भाई राकेश शर्मा की सैंया में ट्रांसपोर्ट है। अवधेश पहले किराए के मकान में रहता था। कुछ महीने पहले भी वह सेक्टर-13 वाले मकान में आया है। पिता बड़े भाई के साथ खेरिया वाले मकान में रहते हैं। अवधेश ने बताया कि पिता ने दोनों मकानों में हिस्से कर दिए थे। दोनों मकानों में दीवार बनाकर पार्टीशन कर दिया। खेरिया वाले मकान में अवधेश के पोर्शन में किराएदार रहते थे। आरोप है कि बड़े भाई ने किराएदारों को भगा दिया। अब आरोप है कि भाई इस मकान से अवधेश को निकालना चाहता है।

नहाने के दौरान मारी गोली

पिता ने एक मकान पर लोन ले रखा है। शनिवार सुबह अवधेश नहा रहा था। उस दौरान बड़ा भाई राकेश आ गया। उसके मकान में ही दुकान है। दोनों के बीच में पहले विवाद हुआ फिर झगड़ा हो गया। दुकान की दीवार में एक छेद हो रहा है। आरोप है कि उसमें से राकेश ने गोली चला दी। गोली अवधेश के कंधे में लगी। इसके बाद अवधेश की पत्‍‌नी शकुंतला बड़े भाई के पीछे दौड़ी तो उसके ईट मार दी। ईट मारने के बाद आरोपी भाग निकला। अवधेश ने बताया कि दोनों भाई की शादी सगी बहनों से हुई थी। राकेश की पत्‍‌नी का नाम उर्मिला है। इनकी ससुराल खेरागढ़ है। अवधेश के तीन व राकेश के चार बच्चे हैं। पीडि़त मामले में पुलिस से शिकायत करने की बात बोल रहा था।