- कुआं में गिरी बकरी को निकालने के लिए घुसे थे दोनों

- गढ़ी परसा में सालों से बंद पड़े कुएं में बन गई थी जहरीली गैस

राया: थाना राया क्षेत्र के गांव गढ़ी परसा निवासी राकेश के मकान के कुआं है। कुआं सालों से बंद पड़ा है और उसका प्रयोग नहीं किया जा रहा है। शनिवार की सुबह वनी सिंह की बकरी का बच्चा कुआं मे गिर गया था। बकरी के बच्चे को निकालने के लिए वनी सिंह का पंद्रह वर्षीय पुत्र पवन रस्सी के मदद से कुआं में नीचे उतर रहा था। करीब चालीस फीट गहरे कुआं में नीचे पहुंचने से पहले ही पवन के हाथ से रस्सी छूट गई और वह गिर गया। उतरते समय पवन के हाथ से करीब बीस-पच्चीस फीट नीचे उतरते ही रस्सी छूट गई और गिर गया। पवन के गिरने के उसके चाचा विजयचंद का बीस वर्षीय पुत्र विष्णु कुआं में नीचे उतरा, पर वह भी बेहोश होकर गिर गया। ग्रामीणों ने दोनों को अवाज लगाई, लेकिन नीचे से कोई जाबव नहीं मिला। ग्रामीणों को दोनों के कुआं में बनी जहरीली गैस की चपेट में आने की शंका हुई। इधर, ग्रामीणों की भीड़ भी कुआं पर जमा हो गई। अनहोनी की आशंका को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। कांटा डालकर दोनों को करीब आधे घंटे बाद बाहर निकाला जा सका। जिला अस्पताल में दोनों चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया। विचपुरी पुलिस चौकी प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों की मौत कुआं में बनी जहरीली गैस के कारण हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि कुआं में जहरीली गैस प्रभाव करीब बीस फीट नीचे जाकर हुआ था। दोनों जहरीली गैस की चपेट में आते ही बेहोश हो गए और रस्सी उनके हाथ छूट गई थी।