- रास्ते से अगवा कर सुनसान जगह ले गए, ईट-पत्थरों से कुचल डाला

- मरा समझकर कुएं में फेंक गए, पिता ने लगाया हत्या के प्रयास का आरोप

UNNAO: सफीपुर कोतवाली कस्बे में शुक्रवार रात घर से बाजार निकले युवक को रास्ते में ही अज्ञात लोगो ने अगवा कर लिया। कस्बे के बाहर सुनसान जगह पर ले जाकर उसे ईट पत्थरों से कुचलने के बाद मरा समझ सूखे कुएं में फेंक दिया। शनिवार को सुबह शौच क्रिया के लिए गयी महिलाओं ने कराहने की आवाज सुन कुंए में झांका तो खून से लथपथ युवक को देख उनकी चीख निकल गयी। आसपास के लोगो की कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। घायल को किसी तरह कुएं से निकाल सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालत मरणासन्न देख डॉक्टर ने हैलट कानपुर रेफर कर दिया। पिता ने अज्ञात लोगों पर हत्या के इरादे से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

कुछ बोलने की स्थिति में नहीं

सफीपुर कस्बा निवासी सतीश सोनी का फ्0 वर्षीय पुत्र सुमित शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे घर से निकला था। उसी के बाद से वह लापता था। परिवार के लोग सारी रात खोजबीन करते रहे लेकिन उसका कोई अता पता नही चला। सुबह कुंए में घायल युवक के पडे़ होने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को बाहर निकला गया लेकिन इतनी गंभीर चोट है कि वह कुछ बताने की स्थित में नहीं है। घायल युवक के पिता सतीश सोनी ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व सुमित दुर्घटना में घायल हो गया था। तब से वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। उसी किसी से कोई रंजिश नही है।

खून से सनी ईटें मिलीं

उन्होंने कहा कि किसी ने हत्या के इरादे से उस पर हमला बोला और मरा समझ कर कुंए में फेंक कर भाग निकले। कोतवाली एसएसआई रंजीत सिंह भदौरिया ने कहा कि प्रथम ²ष्टया धोखे में कुंए में गिरने की सम्भावना लग रही है। अभी पिता ने कोई तहरीर नही दी है। तहरीर मिलेगी तो जांच कर मुकदमा लिखा जायेगा। कुंए के अंदर व बाहर खून से सनी ईंटे मिलने से पिता के आरोप को बल मिल रहा है।