- आई नेक्स्ट में खबर छपने के बाद जागा पार्क प्रबंधन

-विन्धयवासिनी पार्क में भगवान विष्णु की मूर्ति पर लगी छतरी

-रखरखाव के लिए मिलेगा बजट, दूसरी मूर्ति पर भी लगेगी छतरी

GORAKHPUR: अब व्ही पार्क में लगी भगवान विष्ण की मूर्ति अब छतरी से ढंकी रहेगी। व्ही पार्क में भगवान विष्णु की दो मूर्तियां है, जो देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई है। आई नेक्स्ट में खबर छपने के बाद पार्क प्रबंधन ने पर ध्यान दिया और आई नेक्स्ट की खबर की कटिंग के साथ पुरातत्व विभाग इलाहाबाद को पत्र लिखा। पत्र के बाद पुरातत्व विभाग सक्रिय हुआ और अपने बजट से ख् लाख रुपए छतरी लगाने के लिए दिया। बड़ी मूर्ति पर छतरी लगाने का काम शुरू भी हो गया है। आई नेक्स्ट में क्म् जनवरी के अंक में इतिहास का उपहास नाम से खबर प्रकाशित की थी, इसके बाद पार्क प्रबंधन ने इस पर कार्रवाई की।

लगायी जाएगी छतरी और जाली

ख् लाख रुपए के बजट से दोनों मूर्तियों की छतरी लगाने के साथ ही साथ चबूतरा मरम्मत और जाली लगाने का काम किया जाएगा। सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कोई भी दर्शक मूर्ति न छू सके, इसके लिए जाली लगाने का काम होगा। मूर्तियों को बार-बार छूने से नुकसान होता है। इसलिए जाली लगाने का काम किया जाएगा।

रखरखाव के लिए पार्क को मिला विशेष पैकेज

पार्क प्रबंधन ने बताया कि मूर्ति पर छतरी लगाने का काम पुरातत्व विभाग ने शुरू तो कर दिया है, लेकिन इसके बाद रखरखाव के लिए खर्च देने की भी बात भी कही है। साथ ही पुरातत्व विभाग ने बौद्ध संग्राहलय में मूर्ति को भेजने के लिए भी बात कही है।

------

पुरातत्व विभाग ने एक मूर्ति पर छतरी लगा दी है, चबूतरा बना रहा है। इसके बाद दूसरी मूर्ति पर छतरी लगाने का काम करेगा। इसके साथ ही साथ मूर्ति के रखरखाव के लिए कुछ बजट देने की बात भी हो रही है।

सत्येंद्र सिंह, डायरेक्टर, राजकीय उद्यान व्ही पार्क