>RANCHI:सीएम व वित्त मंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष ख्0क्भ्-क्म् के लिए झारखंड का बजट पेश किया। इसमें उन्होंने स्पष्ट बहुमत वाली सरकार के जिस आत्मविश्वास का परिचय दिया, उसे देख कर हर कोई गदगद है। हेल्थ, एजुकेशन, टूरिज्म, आईटी समेत तमाम सेक्टर के लिए उनकी घोषणाएं निश्चित ही झारखंड को विकास की पटरी पर लाएंगी। वहीं, हर वर्ग को निश्चिंत होकर होली खेलने का मौका भी मिला है।

क्-महिलाएं सरपट दौड़ाएं गाड़ी

रघुवर दास ने अपने बजट में राज्य की महिलाओं के लिए एक अहम घोषणा की है। इन्हें अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फीस नहीं देनी पड़ेगी। ऐसे में महिलाएं आसानी से बिना खर्च किए अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगी। झारखंड सरकार के बजट में यह अनूठी घोष्ाणा है।

ख्-सरकार तैयार करेगी टूिरस्ट गाइड

झारखंड के टूरिस्ट प्लेस पर आने वाले टूरिस्टों को अब जानकारी के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। टूरिस्ट प्लेस पर अब ट्रेंड गाइड रहेंगे, जो उन्हें हर जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए झारखंड सरकार रांची में टूरिस्ट गाइड ट्रेनिंग सेंटर खोलेगी। इससे झारखंड के युवाओं को रोजगार तो मिलेगा ही, साथ ही साथ झारखंड में टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।

फ्-तो रांची में चलेगी मोना रेल

राजधानी रांची की सड़कों पर बढ़ते वाहनों के बोझ के कारण यहां पर ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है। ऐसे में यहां पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए मोनो रेल चलाने की योजना पर सरकार कई महीनों से विचार-विमर्श कर रही है। झारखंड सरकार ने अपने बजट में रांची में मोनो रेल परियोजना के लिए फिजिबिलिटी स्टडी की घोषणा की है। अगर यह योजना साकार हो जाती है, तो मुंबई की तर्ज पर रांची में भी मोनो रेल चलेगी।

ब्-रांची में नई राजध्ानी बनेगी

झारखंड के साथ बने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नई राजधानी बसा ली गई है, जबकि झारखंड में अब तक इसपर काम नहीं हो पाया है। रघुवर दास ने अपने बजट में नई राजधानी के काम को जल्द शुरू करने की घोषणा की है। इसमें नया विधानसभा भवन, सचिवालय, नए सरकारी भवन सहित अन्य संस्थान होंगे। यह नई राजधानी शहर से बाहर होगी।

भ्-रांची बोकारो एक्सप्रेस वे

रांची से बोकारो को जोड़ने के लिए रांची-बोकारो एक्सप्रेस योजना भी एक महत्वपूर्ण है। इसके बन जाने से रांची से बोकारो जाने में समय काफी कम लगेगा। रघुवर दास ने अपने बजट में इसका काम शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के लिए क्,8फ्,000 करोड़ की लागत आएगी। इसे पीपीपी मोड पर शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर योजना के तहत जमशेदपुर, धनबाद और रांची को जोड़ने के लिए छह लेन का एक्सप्रेस वे भी बनाया जाएगा।

म्-रांची और खरसावां में िसल्क पार्क

झारखंड में सिल्क उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए रांची और खरसावां में सिल्क पार्क स्थापित करने की घोषणा की गई है। इस पार्क में एक ही कॉम्पलेक्स में सिल्क प्रोसेसिंग, कुकुन बैंक, रीलिंग एंड स्पीनिंग के साथ ही डिजाइन प्रशिक्षण इकाई और विपणन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस योजना को पूरा करने के लिए फ्फ्0.00 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रस्ताव है।

7-रूफ सोलर पाॅवर प्लांट

ऊर्जा क्षेत्र में झारखंड सरकार ने अपने बजट में एक नई योजना की घोषणा की है। इसके तहत सभी सरकारी भवनों और अस्पतालों में रूफ सोलर पॉवर प्लांट लगाया जाएगा। इस योजना के लिए फ्0 प्रतिशत राशि का सहयोग केन्द्र सरकार करेगी। इसके तहत राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, प्रोजेक्ट भवन, नेपाल हाउस, रिम्स, रिनपास, इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, सदर हॉस्पीटल, सिविल कोर्ट और समाहरणालय भवनों पर रूफ सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे।