JAMSHEDPUR: आदित्यपुर के आदित्या गार्डेन निवासी बिल्डर कैप्टन कामाख्या तिवारी के पुत्र विशाल तिवारी की मथुरा स्थित जमुना एक्सप्रेस हाइवे में इलाहाबाद से दिल्ली जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में रविवार की मध्यरात्रि डेढ़ बजे मौत हो गयी। जबकि उनके सहयोगी बाबा द्विवेदी और चालक बबलू बाल-बाल बच गये। सभी फॉरच्यूनर कार में सवार थे। कामाख्या तिवारी के भांजे भीष्म कुमार उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना किसी भारी वाहन की टक्कर से हुई है। वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। विशाल तिवारी आदित्यपुर के मंगलम होम्स में पत्नी के साथ रहते थे। उनकी शादी ख्00म् में हुई थी। कामख्या तिवारी की तिवारी एंड संस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्म है। विशाल तिवारी इसके निदेशक थे। कामख्या तिवारी के दो पुत्र विशाल और विकास तिवारी है। शव का अंतिम संस्कार मंगलवार को इलाहाबाद में होगा

दादी की श्राद्ध में गए थे

विशाल अपनी दादी फुलकेशरी देवी का निधन बीते क्ब् सितंबर को टाटा मेन हॉस्पिटल में हो गया था। अंतिम संस्कार इलाहाबाद के संगम में हुआ। श्राद्धकर्म ख्ब् सितंबर को इलाहाबाद के सुलेमनपुर के प्रीतमनगर में आयोजित हुआ। इसमें विशाल तिवारी समेत पूरे परिवार के लोग शामिल हुए। ख्भ् सितंबर को इलाहाबाद से दिल्ली जाने के लिए अपने मित्र बाबा द्विवेदी और चालक के साथ फॉरच्यूनर वाहन से निकले। कार रविवार को मथुरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।