- सूझबूझ दिखाकर बदमाशों से बचा दीपक

- राजधानी चौराहे से दुकान बंद करके लौट रहा था घर

GORAKHPUR: खोराबार एरिया के रामपुर ढाढ़ी में बदमाशों ने ज्वेलर को लूटने की कोशिश की। बाइक सवार बदमाशों के हमले में ज्वेलर बच गया। पब्लिक के दौड़ाने पर बदमाश फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। हुलिया के आधार पर क्षेत्र के शातिरों की पुलिस धर पकड़ में जुटी है।

शॉप बंद करके घर लौट रहा था दीपक वर्मा

चौरीचौरा एरिया के भौवापार निवासी दीपक वर्मा झंगहा के राजधानी में ज्वेलरी शॉप चलाता है। मंडे इवनिंग वह शॉप बंद करके बाइक से घर लौट रहा था। करीब सात बजे वह राजधानी चौराहे से निकला। तभी एक बाइक सवार तीन युवक उसके पीछे लग गए। वे लगातार दीपक के पीछे लगे रहे। शक होने पर दीपक ने अपने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी तो लेकिन बदमाश भी उसके पीछे लग गए। उबड़खाबड़ सड़क पर वह अपनी बाइक भगाता रहा।

रामपुर ढाढ़ी के पास बदमाशों ने दागी गोली

खोराबार एरिया के रामपुर ढाढ़ी में वह पहुंचा तो बदमाशों की बाइक बिल्कुल करीब आ गई। बदमाशों की बाइक से उसके कपड़ों पर कीचड़ के छीटें पड़ गए। तभी बदमाशों ने उस पर गोली दाग दी। बाइक लेकर वह गिर पड़ा जिससे वह बाल-बाल बच गया। गोली चलने पर लोगों ने बदमाशों को दौड़ा लिया। असलहे लहराते हुए बदमाश फरार हो गए। दीपक ने खोराबार पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। पीडि़त ने तहरीर दी है।

जेपी सिंह, एसओ खोराबार