सिंकनसेन का किराया

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कल बुधवार को रेल मंत्रालय ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलाई जाने वाली बुलेट ट्रेन का किराया प्रस्तावित किया है। जिसमें दोनों शहरों के बीच की दूरी 508 किलोमीटर का किराया 3,300 रुपये होगा। हालांकि यह किराया जापान में चलने वाली बुलेट ट्रेन की दूरी के हिसाब से काफी कम है। जापान में टोक्यो और ओसाका के बीच लगभग 550 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए यात्रियों को 'सिंकनसेन' का किराया करीब 8,500 रुपये देना पड़ता है। वहीं भारत में यह किराया फर्स्ट क्लास एसी के मौजूदा किराये का डेढ़ गुना होगा। वर्तमान में  मुंबई-अहमदाबाद के बीच दुरंतो एक्सप्रेस चल रही है। इसके फर्स्ट क्लास एसी का किराया 2,200 रुपये है।

12 स्टेशन होंगे

इनता ही नहीं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने इस परियोजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी है। उनका कहना है कि इस परियोजना पर कुल 97,636 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा दोनों शहरों के बीच  में कुल 12 स्टेशन बनाने की तैयारी है। जिनमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद और साबरमती आदि शामिल हैं। वैसे तो दोनों शहरों के बीच दूरी तय करने में दो घंटे सात मिनट का समय लगेगा, लेकिन बीच के स्टेशनों पर रुकने की वजह से यह दो घंटे 58 मिनट का समय लेगी। इसके साथ ही उनक कहना ह कि बुलेट ट्रेन नेटवर्क की डिजाइनिंग ज्यादा से ज्यादा 350 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से तैयार होगी। हालांकि इसकी ऑपरेटिंग स्पीड 320 कि.मी. प्रति घंटे होगी।

inextlive from Business News Desk

Business News inextlive from Business News Desk