-¨सघौल सहायक थाना क्षेत्र के देवानगर की घटना

-लाइसेंसी हथियार से चली गोली, पुलिस ने हथियार को किया जब्त

PATNA/ BEGUSARAI: ¨सघौल सहायक थाना के देवानगर में शुक्रवार की रात बारात में चली गोली सच् बच्ची समेत एक युवक घायल हो गया। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना के सुरौली निवासी रामाश्रय प्रसाद के पुत्र मनोज कुमार और सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना के रायपुरा निवासी अनिल सिंह की 8 वर्षीय पुत्री रोजी कुमारी घायल हैं। देवा नगर निवासी शिक्षक राम उदय महतो की बेटी की शादी थी। बारात सहरसा से आई थी। देर रात द्वार लगने के दौरान लाइसेंसी हथियार से गोली चल गई। गोली रामउदय महतो के संबंधी मनोज कुमार और उनकी नतनी रोजी कुमार को लगी।

लाइसेंसी हथियार जब्त

गोली लगते ही शादी का माहौल गमगीन हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गोली चलने की सूचना पर ¨सघौल ओपी प्रभारी चन्द्रमणि, पीएसआई ललित कुमार दलबल के साथ पहुंचे। ओपी प्रभारी ने बताया कि रामउदय महतो के नाम से निर्गत हथियार जब्त कर छानबीन की जा रही है। डॉ। धीरज शांडिल्य ने बताया कि दोनों मरीज खतरे से बाहर हैं। शीघ्र ही वे ठीक हो जाएंगे।