PATNA : मसौढ़ी का सब्दुल्लाह चक गांव शनिवार को गोलियों की गूंज से थर्रा उठा। बताया जाता है कि इस गांव के खोरी सिंह के घर पर चढ़ाई कर कुछ लड़कों ने 8 से क्0 राउंड फायरिंग की। ग्रामीणों की मानें तो ये लड़के पास के ही गांव खराट के हैं। जिन्होंने दहशत कायम करने के लिए इनके घर के बाहर ही फायरिंग की। हालांकि वारदात के पीछे विवाद की बातें सामने आ रही हैं।

- वारदात के पीछे का नया विवाद

सोर्स की मानें तो खोरी सिंह का क्भ् साल का बेटा सुजीत कुमार मसौढ़ी से पढ़ाई कर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में खराट के लड़कों ने घेर कर उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह बच-बचाकर सुजीत गांव पहुंचा। लोगों को सारी बात बताई। फिर चंद मिनटों में वह अपने साथियों के साथ वापस लौटा और खराट गांव के लड़कों को घेर लिया। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। यहां भी खराट के लड़के भारी पड़े। मारपीट के बाद हथियार से लैश होकर खराट के लड़के सब्दुल्लाह चक पहुंचे और फायरिंग करने लगे।

- वर्चस्व को लेकर पुराना विवाद

सोर्स बताते हैं कि लड़कों के बीच का मामला नया है। क्योंकि दोनों गांव के बीच वर्चस्व की लड़ाई पुरानी है। ये विवाद कराय पंचायत के मुखिया पिंकू सिंह और थराट पंचायत के रहने वाले तिरंगा पांडेय के बीच का है। जनवरी में भी दोनों पक्षों के बीच बड़ा विवाद हुआ था। उस वक्त तिरंगा गुट के एक लड़के से भ् लाख रुपए की रंगदारी भी मांगी गई थी। इस मामले में लड़के की मां मंजू देवी ने एफआईआर भी दर्ज कराया था।

- पुलिस का इनकार

जानकारी मिलने के बाद मसौढ़ी थाने की पुलिस ने काफी छानबीन की। पुलिस ने मारपीट की बात तो कबूल की है। लेकिन सब्दुल्लाह चक में फायरिंग की घटना से इनकार कर दिया। पुलिस का दावा है कि कोई फायरिंग नहीं की गई है।

दो गुटों के बीच हाथापाई हुई है। गोलीबारी नहीं हुई है। कंप्लेन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

धूरत शायली सबलाराम, सिटी एसपी, पटना ईस्ट