- पुलिस चौकी के पास की चोरी

- घर में सो रही थी महिला, चोर ले गए सामान

<- पुलिस चौकी के पास की चोरी

- घर में सो रही थी महिला, चोर ले गए सामान

GORAKHPUR: GORAKHPUR: बेलगाम चोरों ने सैटर्ड नाइट कई जगहों पर चोरी की। गोरखनाथ एरिया के कौडि़हवा में घर में घुसकर नकदी, सामान उठा ले गए। खोराबार एरिया के जगदीशपुर पुलिस चौकी के पास घर से सारा सामान सहेज ले गए। शाहपुर एरिया में एक मकान के भीतर से नकदी, ज्वेलरी सहित दो लाख का माल उठा ले गए।

ससुराल गए टीचर का घर खंगाला

खोराबार एरिया के जगदीशपुर निवासी विनोद कुमार वर्मा बरसैनी में सहायक अध्यापक हैं। उनके मकान की दूरी जगदीशपुर पुलिस चौकी से करीब दो सौ मीटर है। मकान के बीच में खाली प्लाट हैं। सैटर्डे को वह अपनी ससुराल तिवारीपुर एरिया के बेनीगंज मोहल्ले में चले गए। संडे दोपहर घर पहुंचे तो ताला टूटा देखकर परेशान हो गए। घर में रखे गहने, नकदी, इनवर्टर सहित करीब दो लाख का सामान गायब था। उनके मकान के परदे निकालकर चोर सामान बांध ले गए थे।

घर में घुसकर उठा ले गए नकदी, मोबाइल

गोरखनाथ एरिया के कौडि़हवा निवासी विनोद विश्वकर्मा के घर सैटर्डे नाइट चोरी हो गई। रात में उनका बेटा पढ़ाई कर रहा था। उसकी मां कमरे में सो रही थी, तभी छत के रास्ते घर में चोर घुस गया। कमरे में रखी क्भ् हजार नकदी, मोबाइल सहित कई सामान लेकर चंपत हो गया। विनोद ने बताया कि सीढ़ी में फाटक नहीं लगा है। इससे चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ।

चोरी की घटनाएं रोकने लिए गश्त बढ़ा दी गई है। चोरों के गिरोह पर शिकंजा कसा जाएगा।

सतेंद्र कुमार, एसपी सिटी