- दिवाली बाद लगातार जिला अस्पताल पहुंच रहे आग से झुलसे मरीज

GORAKHPUR: दिवाली पर पटाखों के चलते हुए हादसों में घायल हुए मरीजों से जिला अस्पताल का बर्न वार्ड फुल हो चुका है। जिसके चलते अब आने वाले मरीजों को सर्जरी वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। जिला अस्पताल के 12 बेड वाले बर्न वार्ड में मरीजों की संख्या काफी हो चुकी है। दिवाली के दिन पटाखे जलाने में असावधानी के चलते हुए हादसों के घायल यहां लगातार पहुंच रहे हैं। इसके चलते बर्न वार्ड में एक भी बेड खाली नहीं हैं। आलम यह है कि संख्या ज्यादा होने की वजह से आने वाले अन्य मरीजों को सर्जरी वार्ड में शिफ्ट करवाया गया। कुछ मरीजों की हालत काफी नाजुक होने के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल का बर्न वार्ड हाउस फुल होने की दशा में मरीजों को भर्ती नहीं किया जाता है। लेकिन मरीज के साथ आए तीमारदार मना करने पर लड़ने पर आमादा हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में मरीजों को सामान्य वार्डो में भर्ती कर लिया जाता है। बर्न वार्ड खाली होने पर उन्हें वहां से हटाया जाएगा।

वर्जन

अस्पताल में आने वाले मरीजों का इलाज करना हमारी पहली जिम्मेदारी है। बर्न वार्ड फुल होने के कारण सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

- डॉ। एके श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल