-फैमिली मैटर में घर छोड़कर चले गए हैं नारायण नारसरिया

-नारायण नरसरिया की तलाश में पुलिस की टीम गई कोलकाता

RANCHI(25 Sep): रविवार को रहस्यमय ढंग से होटल होलीडे होम के को-ओनर नारायण नारसरिया(फ्क् साल) घर से लाखों की ज्वेलरी लेकर गायब हैं। पुलिस को यह जानकारी फैमिली मेंबर्स से बातचीत में मिली है। वहीं, लापता व्यवसायी की तलाश में पुलिस की एक टीम कोलकाता गई है। पुलिस को आशंका है कि नारायण नारसरिया कोलकाता में हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस ने रांची के विभिन्न होटलों, उनके ठिकानों पर भी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। पुलिस को व्यवसायी का अंतिम लोकेशन बिरसा चौक मिला है। मामले में नारायण नारसरिया के बड़े भाई मोहित नारसरिया ने जगन्नाथपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, परिजनों ने अपहरण की भी आशंका जताई है।

क्या है कोलकाता कनेक्शन

पुलिस की एक टीम कोलकाता भेजी गई है। जानकारी के अनुसार, कोलकाता में काम के दौरान एक युवती से उन्हें लव हो गया था, जो मुंबई की रहने वाली है। लेकिन वह कोलकाता में रहती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवती प्रेग्नेंट हो गई थी। इसके बाद वह व्यवसायी को ब्लैकमेल करने लगी। नारसरिया ने इसके सेटलमेंट के लिए ख्क् लाख रुपए भी दिए थे। हाल के दिनों में प्रति माह उसे दो लाख रुपए देने पड़ रहे थे। इसके बावजूद सेटलमेंट में परेशानी आ रही थी। इससे वे काफी तनाव में चल रहे थे। उनके मोबाइल का लोकेशन रेलवे स्टेशन के आसपास भी मिला है। इन्हीं बिंदुओं के साथ पुलिस व्यवसायी की तलाश में कोलकाता गई है।

धुर्वा में मिली थी स्कूटी

रविवार की रात लगभग दस बजे नारायण नारसरिया की स्कूटी (जेएच 0क् ए एक्स क्8फ्म्) धुर्वा शहीद मैदान बाजार में लावारिस हालत में मिली थी। जानकारी के अनुसार, नारायण नारसरिया का कांके रोड स्थित बालाजी गा‌र्ड्स में आवास है। हरिओम टावर के फ्लैट में भी रहते हैं। बीते रविवार की सुबह वे घर से बरियातू जाने की बात कह निकले थे। लेकिन नहीं लौटे। हालांकि शाम पांच बजे के आसपास उन्होंने अपने बड़े भाई मोहित नारसरिया से बातचीत की थी। उन्होंने कहा था बैट्री लो रहने की वजह से कुछ देर बाद उनका मोबाइल बंद हो जाएगा। पत्नी अकांक्षा को भी यही बात कही थी। नारायण नारसरिया की एक नौ महीने की बेटी भी है।

लालपुर थाने में 7 वारंट, करोड़ों कर्ज

लालपुर थाना में नारायण नारसरिया के खिलाफ कोर्ट की ओर से सात वारंट भेजे गए हैं। इनमें लोक अदालत के भी एक-दो नोटिस शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी मामले चेक बाउंस से संबंधित हैं। कर्ज के पैसे लौटाने के लिए न्यायायुक्त एसबी शर्मा, मजिस्ट्रेट शिल्पा मुर्मू द्वारा नारसरिया को नॉन बेलेबल वारंट जारी किया गया था। एक मामले में नारायण नारसरिया के घर में इश्तेहार भी चिपक चुका है।

वर्जन

नारायण नारसरिया की बरामदगी के लिए पुलिस जुटी है। अपहरण जैसे संकेत नहीं मिल रहे हैं। कई पहलुओं पर जांच के साथ तलाश की जा रही है।

-कुलदीप द्विवेदी, एसएसपी, रांची

ये है घटनाक्रम

रविवार को नारायण नरसरिया दोपहर एक बजे गांधीनगर में बालाजी गार्डेन स्थित घर से स्कूटी पर निकले। शाम पांच बजे उनकी अपने भाई मोहित से बात हुई। रात आठ बजे तक भी घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्‍‌नी ने जेठ को बताया। इस संबंध में परिजन रात में ही लालपुर गए। बाद में उनकी स्कूटी जगन्नाथपुर एरिया में मिली। दूसरे दिन परिजनों ने जगन्नाथपुर थाने में मिसिंग की एंट्री दर्ज कराई।

कहां जा रहे हैं भाई को बताया था

- शाम पांच बजे मोहित की नारायण से बात हुई। उन्होंने कहा कि बरियातू जा रहे हैं। मोबाइल की बैट्री डाउन है। बंद हो जाए तो चिंता मत करना। यह भी पता चला है कि नारायण धुर्वा में किसी वकील से मिलने गए थे। रात आठ बजे तक घर नहीं लौटने पर नारायण की पत्नी आकांक्षा ने जेठ को फोन किया।

- फिर पुलिस को नारायण की स्कूटी विधानसभा के पास जगन्नाथपुर के शहीद मैदान सब्जी मार्केट में नौ बजे मिल गई।